यूपी विधानसभा में सपा विधायकों का जोरदार हंगामा, लगे राज्यपाल वापस जाओ के नारे; अखिलेश यादव बोले- 'झूठी है सरकार'

UP Budget session 2023: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने हंगामा किया. विपक्षी विधायकों ने "राज्यपाल गो बैक" के नारे लगाएं.

Published date india.com Updated: February 20, 2023 12:00 PM IST
यूपी विधानसभा में सपा विधायकों का जोरदार हंगामा, लगे राज्यपाल वापस जाओ के नारे; अखिलेश यादव बोले- 'झूठी है सरकार'

UP Budget Session 2023: उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की सोमवार को हंगामेदार शुरुआत हुई. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विपक्ष की नारेबाजी और शोरगुल के बीच अभिभाषण पढ़ा. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा सुबह 11 बजे विधानमंडल के संयुक्त सदन में अभिभाषण शुरू करने से पहले ही समाजवादी पार्टी (सपा) समेत विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्यों ने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी. विपक्षी सदस्य ‘राज्यपाल वापस जाओ’ और ‘तानाशाही की यह सरकार नहीं चलेगी, नहीं चलेगी’ के नारे लगा रहे थे. इसी शोरगुल और हंगामे के बीच राज्यपाल ने अभिभाषण जारी रखा.

राज्यपाल ने अपने अभिभाषण के दौरान पिछले दिनों लखनऊ में हुई ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ तथा राज्य सरकार की अन्य विभिन्न उपलब्धियों का जिक्र किया जिसका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सत्ता पक्ष के सदस्यों ने मेज थपथपा कर स्वागत किया. उत्तर प्रदेश विधानसभा का वर्ष 2023 का यह पहला सत्र है. सत्र आगामी 10 मार्च तक संचालित किए जाने का कार्यक्रम है. सरकार वित्तीय वर्ष 2023 24 का बजट आगामी 22 फरवरी को विधानसभा में पेश करेगी.

इससे पहले विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने किसानों की समस्याओं और कानून व्यवस्था समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर विधान भवन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया. सुबह 11 बजे बजट सत्र की शुरुआत से पहले सपा विधायकों ने पार्टी महासचिव शिवपाल सिंह यादव की अगुवाई में विधानसभा के प्रवेश द्वार के नजदीक धरना प्रदर्शन किया और कानून व्यवस्था तथा किसानों से संबंधित समस्याओं को उठाया.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ये सरकार वो झूठी सरकार है. इसने कहा कि एक लाख करोड़ रुपए मंडी के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए देंगे,आप बताइए उत्तर प्रदेश में इन्होंने एक भी मंडी बनाई? दोनों सरकारों ने मिलकर हमारे गांव, गरीबों को लूटा है और बेरोजगारी चरम सीमा पर है. कानून व्यवस्था भी ध्वस्त है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.