By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Uttar Pradesh
- Up Cm Yogi Adityanath Asked For 11 Rupees And Stones From Every Family For Construction Of Ram Temple In Ayodhya
राम मंदिर निर्माण के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हर परिवार से मांगे 11 रुपये व पत्थर
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया. यह विवाद उनके कथित तौर पर अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के हर परिवार से 11 रुपये व एक पत्थर मांगे जाने की वजह से खड़ा हुआ है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एक नया विवाद खड़ा कर दिया. यह विवाद उनके कथित तौर पर अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के हर परिवार से 11 रुपये व एक पत्थर मांगे जाने की वजह से खड़ा हुआ है. यह पहली बार है कि मुख्यमंत्री कद के किसी भाजपा नेता ने मंदिर के निर्माण के लिए लोगों से योगदान देने को कहा है.
Ayodhya Case: सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या भूमि विवाद में सभी पुनर्विचार याचिकाएं खारिज कीं
मुख्यमंत्री ने झारखंड में चुनाव रैली के दौरान यह बात कही. वह भाजपा उम्मीदवार नागेंद्र महतो के लिए जनसभा को संबोधित कर रहे थे. आदित्यनाथ, बागोदर में रैली को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि 500 साल पुराने विवाद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से सुलझाया जा सका. उन्होंने कहा कि कांग्रेस, राजद, भाकपा-माले व कुछ अन्य पार्टियां लंबे समय से चले आ रहे विवाद का हल नहीं चाहती थीं. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर बनेगा. हर परिवार को राम मंदिर के लिए 11 रुपये व एक पत्थर का योगदान देना चाहिए.
राम मंदिर के ट्रस्ट में संघ प्रमुख भागवत को नहीं होना चाहिए : विहिप
योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता कानून को लेकर कांग्रेस पर जोरदार हमला किया
झारखंड चुनावों में भाजपा के उम्मीदवार को वोट देने के लिए लोगों से अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं उस प्रदेश से आता हूं जिसने भगवान राम दिया और उनके शासन की प्रणाली को रामराज्य कहा गया, एक प्रणाली जिसमें नीतियां गरीब, युवा, महिला और समाज के हर तबके को ध्यान में रखते हुए बगैर भेद के बनाई जाती हैं. वही कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा रहा है. योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता कानून को लेकर कांग्रेस पर जोरदार हमला किया.
कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोलती है: योगी
उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह, हिंदू, सिख, बौद्ध, ईसाई व पारसी अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्हें पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान में यातना दी गई और शरणार्थी का जीवन जी रहे हैं, कांग्रेस, राजद, भाकपा-माले जैसी पार्टियां इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री की बात दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोलती है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन पार्टियों-कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के गठबंधन पर हमला किया और कहा कि वे गरीब, युवा और समाज के अन्य लोगों की सेवा किए बगैर किसी तरह सत्ता पाना चाहते हैं. (इनपुट भाषा)
जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी बोले- अयोध्या के फैसले को नहीं दी जानी चाहिए चुनौती
Also Read:
-
Ganga Expressway Free Ride: गंगा एक्सप्रेसवे पर फ्री में फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, जानिये कितने दिनों के लिए मिली यह सुविधा
-
अयोध्या से मुंबई के बीच शुरू हुई अमृत भारत ट्रेन, जानें टाइमिंग- रूट से लेकर किराये तक की सारी डिटेल्स
-
Kalki Sambhal: 1978 के दंगों के खुलेंगे काले चिट्ठे! चाकुओं से गोदा...जिंदा जलाया.. 209 लोगों को बेरहमी से मारने का सच!
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें