Hindi

यूपी की योगी सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों का कर दिया तबादला, देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एकसाथ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. सरकार ने 20 IAS अधिकारियों का तबादला किया है. कौन कहां गया, देखें पूरी लिस्ट...

Written By: Kajal Kumari
Updated: June 8, 2022 7:16 AM IST

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार की शाम को बड़ा प्रशानिक फेरबदल किया है, जिसमें कानून-व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर एकसाथ  20 आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं, जबकि एक अफसर को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत नौ जिलों गोरखपुर, कानपुर, बलिया, अलीगढ़, बस्ती, जालौन, इटावा और फिरोजाबाद में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है जबकि बरेली मंडल में नए आयुक्त भेजे गए हैं. जानकारी के मुताबिक जल्द ही कई और जिलाधिकारियों और जनता से सीधे जुड़े विभागों में तैनात आइएएस अफसरों का भी ट्रांसफर हो सकता है.

Advertising
Advertising

लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश को उद्योग विभाग भेजा गया है, वहीं सूर्य पाल गंगवार को लखनऊ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है.

इटावा की डीएम श्रुति सिंह को शासन में सचिव पद पर तैनाती दी गई है. अलीगढ़ की डीएम सेल्वा कुमारी जे. अब बरेली मंडल की आयुक्त होंगी.

शकुंतला गौतम को श्रम आयुक्त बनाया गया है, वह भी सचिव पद पर प्रोन्नत हो चुकी हैं.  अनामिका सिंह को सचिव महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार के पद पर भेजा गया है.

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कृष्णा करुणेश अब गोरखपुर के डीएम होंगे.

गोरखपुर के डीएम के साथ मेला अधिकारी कुंभ मेला प्रयागराज के पद पर तैनात रहे विजय किरन आनंद को फिर प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा, विशेष सचिव बेसिक शिक्षा, राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान, निदेशक मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के पद पर तैनाती की गई है.

मुख्यमंत्री के विशेष सचिव विशाख जी. को एक बार फिर कानपुर नगर का डीएम बनाया गया है.

बस्ती की डीएम सौम्या अग्रवाल अब बलिया में यह जिम्मेदारी संभालेंगी. बलिया के डीएम रहे इंद्र विक्रम सिंह को डीएम अलीगढ़ के पद पर भेजा गया है.

कानपुर की डीएम नेहा शर्मा अब निदेशक स्थानीय निकाय होंगी. भवानी सिंह खगारौत को प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, लखनऊ के पद पर भेजा गया है.

गाजियाबाद के डीएम राकेश कुमार सिंह-द्वितीय को उनके वर्तमान पद के साथ उपाध्यक्ष गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

जौनपुर के मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला को विशेष सचिव ऊर्जा तथा अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत के साथ निदेशक नेडा के पद पर तैनाती दी गई है, वहीं महाराजगंज के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सीलम साईं तेजा को जौनपुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया है.

देखें तबादलों की पूरी लिस्ट...

-चांदनी सिंह - जिलाधिकार जालौन

-अवनीश कुमार राय - जिलाधिकारी, इटावा

- श्रुति सिंह - सचिव, चिकित्सा

- रवि रंजन - जिलाधिकारी , फिरोजाबाद

-नेहा शर्मा - निदेशक, स्थानीय निकाय

-कृष्णा करुणेश - जिलाधिकारी गोरखपुर

-विजय किरण आनंद - प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा, कुंभ मेला प्रयागराज का अतिरिक्त प्रभार

- अनामिका सिंह सचिव

- सूर्यपाल गंगवार - जिलाधिकारी लखनऊ

-अभिषेक प्रकाश - सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास

-विशाख जी. - जिलाधिकारी कानपुर

- भवानी सिंह - एमडी मध्यांचल विद्युत वितरण निगम

-अनुपम शुक्ला - विशेष सचिव ऊर्जा

- सीलम साईं - सीडीओ जौनपुर

- सेल्वा कुमारी जे - आयुक्त बरेली

-सौम्या अग्रवाल - जिलाधिकारी, बलिया

-इंद्र विक्रम सिंह - जिलाधिकारी, अलीगढ़

- प्रियंका निरंजन - जिलाधिकारी , बस्ती

-शकुंतला गौतम - श्रम आयुक्त, कानपुर

-आर रमेश कुमार - प्रमुख सचिव, रेशम

-राकेश कुमार सिंह द्वितीय - उपाध्यक्ष, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार

लेटेस्ट वीडियो

और देखें