
Kajal Kumari
पत्रकारिता में 12 साल से ज्यादा का अनुभव. साल 2009 में पीटीएन न्यूज चैनल से कैरियर की शुरुआत. 2011 से 2014 तक DDNews में कॉपी एडिटर, साल 2016 से 2020 ... और पढ़ें
UP Politics: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि ‘सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म है’ जिसका सम्मान हर नागरिक को करना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि पूर्व में धार्मिक स्थलों को नष्ट या अपवित्र किया गया था, तो अयोध्या में राम मंदिर की तर्ज पर उन्हें बहाल करने का अभियान चलाया जाना चाहिए.
मुख्यमंत्री ने कहा, “सनातन धर्म भारत का ‘राष्ट्रीय धर्म’ है. जब हम स्वार्थ से ऊपर उठते हैं, तो हम ‘राष्ट्रीय धर्म’ से जुड़ते हैं. जब हम राष्ट्रीय धर्म से जुड़ते हैं तो हमारा देश सुरक्षित होता है.”
हमारा ‘सनातन धर्म’ भारत का ‘राष्ट्रीय धर्म’ है… pic.twitter.com/1MCGNHuK3O
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 27, 2023
उनके इस बयान पर असंगठित श्रमिक और कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) के अध्यक्ष उदित राज ने ट्वीट किया, “सीएम योगी ने कहा कि सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म है. इसका मतलब है कि सिख धर्म, जैन धर्म, बौद्ध धर्म, ईसाई धर्म और इस्लाम जैसे अन्य धर्म समाप्त हो गए हैं.”
हमारा सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म: बोले CM योगी।मतलब सिख , जैन, बौद्ध, निरंकार, ईसाई और इस्लाम धर्म ख़त्म।
— Dr. Udit Raj (@Dr_Uditraj) January 27, 2023
सीएम येगी ने नीलकंठ महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार की बात कही
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान के भीनमाल स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में मूर्ति जीर्णोद्धार एवं अभिषेक कार्यक्रम की अध्यक्षता की. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, “अगर किसी कालखंड में हमारे धार्मिक स्थलों को अपवित्र किया गया है, तो अयोध्या की तर्ज पर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से 500 साल बाद भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है.”
सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने पूरे देशवासियों को अपनी विरासत का सम्मान करने और उसे संरक्षित रखने का संकल्प दिलाया. उन्होंने कहा कि भगवान नीलकंठ के मंदिर का 1400 साल बाद भव्य रूप से जीर्णोद्धार विरासत के सम्मान और संरक्षण का एक उदाहरण है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.