यूपी में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्‍त सीएम योगी, दो दिन में दो एसपी सस्‍पेंड किए

मुख्यमंत्री ने महोबा के पुलिस अधीक्षक मणि लाल पाटीदार को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित किया

Published: September 9, 2020, 5:02 PM IST

लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के मामले में सख्त रूख अपनाए हुए दूसरे दिन भी एक आईपीएस अफसर को सस्‍पेंड किया है. सीएम योगी ने आज बुधवार को महोबा के पुलिस अधीक्षक मणि लाल पाटीदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने के निर्देश दिए हैं. बता दें कि एक दिन पहले सीएम योगी ने प्रयाग के एसएसपी को सस्‍पेंड किया था.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित को निलम्बित किया था. यह लगातार दूसरे दिन दूसरा मामला है, जब किसी पुलिस अधीक्षक को निलंबित किया गया है.

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने आज जारी एक बयान में बताया कि इनके (मणि लाल पाटीदार) द्वारा गिट्टी परिवहन में लगी गाड़ियों के चलाए जाने हेतु अवैध रूप से धन की मांग की गई थी, जिसे पूरा न किये जाने पर वाहन स्वामी का पुलिस के माध्यम से उत्पीड़न किया गया.

महोबा के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात पुलिस उपायुक्त अरुण कुमार श्रीवास्तव को भेजा गया है. बयान में कहा गया कि मणिलाल पाटीदार अखिल भारतीय सेवा के साथ-साथ एक अनुशासित बल के सदस्य भी हैं. इनके इस कार्य से पुलिस की छवि के धूमिल होने के साथ-साथ जनपद में स्वच्छ प्रशासन पर भी आंच आई है, और सरकार की विश्वसनीयता पर भी प्रश्न चिह्न लगा है. मणिलाल पाटीदार निलम्बन अवधि में पुलिस महानिदेशक, कार्यालय से सम्बद्ध रहेंगे.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.