UP: कानपुर में हत्या, लूट, जबरन वसूली के आरोपी मोहम्मद आसिफ उर्फ पप्पू स्मार्ट की अवैध संपत्ति पर चला योगी सरकार का बुल्‍डोजर

कानपुर नगर निगम ने जिला प्रशासन के साथ एक मोहम्मद आसिफ उर्फ ​​पप्पू स्मार्ट की अवैध संपत्तियों को लेकर एक अभियान चलाया है

Published date india.com Published: May 21, 2022 5:44 PM IST
UP, Kanpur, demolition drive, murder, loot, extortion, Uttar Pradesh, CM Yogi, Bulldozer,
कानपुर में आराध‍िक पृष्‍ठभूम‍ि वाले मोहम्मद आसिफ उर्फ ​​पप्पू स्मार्ट की अवैध संपत्तियों पर बुल्‍डोजर चलाया गया.

UP, Kanpur, demolition drive, Uttar Pradesh, CM Yogi, Bulldozer:  उत्‍तर प्रदेश में आज शनिवार को एक और आराधिक पृष्‍ठभूमि वाले शख्‍स के खिलाफ योगी आदित्‍यनाथ सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है. कानपुर के मोहम्मद आसिफ उर्फ ​​पप्पू स्मार्ट (Mohammad Asif alias Pappu Smart) की अवैध संपत्तियों को लेकर एक अभियान चलाया गया है. पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद आसिफ उर्फ पप्पू स्मार्ट पर हत्या, लूट और जबरन वसूली सहित कई मामले दर्ज हैं. मोहम्मद आसिफ उर्फ पप्पू स्मार्ट की अवैध संपत्ति के तहत 7 दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई की गई है.

कानपुर नगर निगम के जोनल अधिकारी जे.एन. पाठक ने कहा, मोहम्मद आसिफ उर्फ पप्पू स्मार्ट की अवैध संपत्ति (7 दुकानें) थी जिन्हें चिह्नित कर पुलिस के सहयोग से तोड़ा जा रहा है. इस संबंध में कोई और सूचना मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी. जो भी अवैध निर्माण होंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी.

कानपुर नगर निगम ने जिला प्रशासन के साथ एक मोहम्मद आसिफ उर्फ ​​पप्पू स्मार्ट की अवैध संपत्तियों को लेकर एक अभियान चलाया, अधिकारियों का कहना है कि उसके खिलाफ हत्या, लूट और जबरन वसूली सहित कई मामले दर्ज हैं. (इनपुट: एएनआई)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.