लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में आज भारतीय जनता पार्टी की ‘कमल संदेश बाइक रैली’ निकाली गई. इस दौरान उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का मंच अचानक टूट गया. हालांकि, उन्हें चोट नहीं आई है.
सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा शनिवार लगभग 10 बजे राज्य की राजधानी में झूलेलाल वाटिका से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कमल संदेश यात्रा को रवाना करने से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान उनका मंच अचानक भरभरा कर टूट गया. सूत्रों ने बताया कि जिस समय मंच टूटा, उस वक्त मंच पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. मंच टूटने से अफरा-तफरी मच गई. कुछ कार्यकर्ताओं को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन उपमुख्यमंत्री चोटिल होने से बच गए हैं.
मिशन 2019: लखनऊ में आज निकलेगी BJP की ‘कमल संदेश बाइक रैली’, लोकसभा की 1826 बूथों पर नजर
लखनऊ और मोहनलालगंज लोकसभा सीट पर नजर
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की ‘कमल संदेश बाइक रैली’ लखनऊ और मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र को ध्यान में रखकर निकाली गई. बीजेपी ने रैलियों में 20 हजार से ज्यादा बाइक आने का दावा किया है. रैली में लखनऊ लोकसभा की सभी 1826 बूथों से 5-5 बाइक का लक्ष्य रखा गया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.