
Parinay Kumar
परिणय कुमार को पत्रकारिता में लगभग 14 साल का अनुभव है. वह करियर की शुरुआत से ही पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखते रहे हैं. 2008 में बिहार के ललित ... और पढ़ें
UP Election 4th Phase Voting Highlights: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया जारी है. इसी कड़ी में बुधवार को चौथे चरण में 9 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए. वोटिंग सुबह 7 से शाम 6 बजे तक हुई. चुनाव आयोग की तरफ से बताया गया कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. चुनाव आयोग ने फिलहाल शाम 5 बजे तक का आंकड़ा जारी किया है. जिसके अनुसार, 57.45 फीसदी वोट डाले गए हैं. इस दौरान सबसे ज्यादा वोट खीरी जिले में डला. यहां का मत प्रतिशत 62.42 रहा वहीं, सबसे कम वोट उन्नाव (54.2%) में पड़े.
इसके अलावा लखनऊ (Lucknow) में 55.08, पीलीभीत (Pilibhit) में 61.33, सीतापुर (Sitapur) में 58.39, हरदोई (Hardoi) में 55.29, रायबरेली (Raebareli) में 58.40, फतेहपुर (Fatehpur) में 57.02 और बांदा (Banda) में 57.54 फीसदी वोट पड़े. चौथे चरण के मतदान (UP Fourth Phase Election Update) में बीजेपी के कई दिग्गजों समेत 624 उम्मीदवार की किस्मत EVM में कैद हो गई है.
चौथे चरण में जिन उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई उनमें यूपी के कानून मंत्री बृजेश पाठक भी शामिल हैं. ब्रजेश पाठक लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं. लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र से यूपी के एक और मंत्री आशुतोष टंडन मैदान में हैं. वहीं, सरोजिनीनगर विधानसभा सीट पर भाजपा द्वारा मैदान में उतारे गए ईडी के पूर्व अधिकारी राजेश्वर सिंह और सपा सरकार में पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा के बीच मुकाबला होगा.
लखनऊ उत्तर सीट पर BJP के टिकट पर डॉ. नीरज बोरा दूसरी बार किस्मत आजमा रहें हैं. यहां उनका मुकाबला छात्र नेत्री समाजवादी पार्टी की पूजा शुक्ला से है. यूपी विधानसभा के उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल को भी इस चरण में चुनावी परीक्षा का सामना करना पड़ेगा. नितिन अग्रवाल हरदोई सीट से मैदान में हैं. उन्होंने हाल ही में कुछ समय पहले सपा छोड़कर BJP का दामन थामा है. कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले रायबरेली में भी इस चरण में मतदान होगा. यहां से BJP की अदिति सिंह मैदान में हैं. इससे पहले अदिति सिंह कांग्रेस के साथ थीं. प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनावों में इस 59 सीटों में से 51 पर भाजपा जीती थीं, उसके बाद समाजवादी पार्टी को चार, जबकि बहुजन समाज पार्टी को तीन सीटों पर जीत मिली थी. भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) ने एक सीट जीती थी.
यूपी में चौथे चरण में शाम 5 बजे तक 57.45 फीसदी मतदान.
यूपी में चौथे चरण का मतदान संपन्न.
Lucknow: Polling officials seal Electronic Voting Machines (EVM) & VVPATs, post the conclusion of the 4th phase of #UttarPradeshElections2022
Visuals from Lalbagh Nagar Nigam booth pic.twitter.com/6pVhQ4laVN
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 23, 2022
यूपी में चौथे चरण में शाम 5 बजे तक 57.45 फीसदी मतदान.
उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022
चौथे चरण के अंतर्गत 09 जनपदों में सायं 05 बजे तक कुल औसतन मतदान 57.45% रहा।#ECI#विधानसभाचुनाव2022#AssemblyElections2022 #GoVote #GoVoteUP #GoVoteUP_Phase4 pic.twitter.com/tQG8u168d0
— CEO UP #DeshKaMahaTyohar (@ceoup) February 23, 2022
यूपी में चौथे चरण में शाम 5 बजे तक 57.45 फीसदी मतदान.
उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022
चौथे चरण के अंतर्गत 09 जनपदों में सायं 05 बजे तक कुल औसतन मतदान 57.45% रहा।#ECI#विधानसभाचुनाव2022#AssemblyElections2022 #GoVote #GoVoteUP #GoVoteUP_Phase4 pic.twitter.com/tQG8u168d0
— CEO UP #DeshKaMahaTyohar (@ceoup) February 23, 2022
यूपी में चौथे चरण में शाम 5 बजे तक 57.45 फीसदी मतदान.
उन्नाव में फ़तेहपुर ब्लॉक प्रमुख द्वारा पार्टी विशेष के लिए वोट डालते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने पर निर्वाचन अधिकारी ने संज्ञान लिया और FIR दर्ज