
UP Assembly Election 2022: मेरे क्षेत्र में कब है चुनाव, हमारे यहां किस दिन पड़ेगा वोट?
UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान हो रहा है. पहले चरण का मतदान 10 फरवरी 2022 को होगा, 7 मार्च को सातवें चरण के मतदान के साथ ही मतदान की प्रक्रिया पूरी होगी और 10 मार्च को परिणाम घोषित किए जाएंगे. अगर आप अपने निर्वाचन क्षेत्र से दूर रहते हैं तो नीचे टेबल देखें और मतदान के लिए वहां पहुंचने की तैयारी पहले से ही करके रखें.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान हो रहा है. पहले चरण का मतदान 10 फरवरी 2022 को होगा, जिसमें ज्यादा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सीटें हैं. पहले चरण में 58 सीटों के लिए मतदान होना है. इसके बाद दूसरे चरण में 55, तीसरे और चौथे चरण में 59-59, पांचवे चरण में 61, छठे में 57 और अंतिम व सातवें चरण में 54 सीटों के लिए मतदान होगा. पहले चरण का मतदान 10 फरवरी 2022 को हा रहा है. जबकि दूसरे चरण के तहत 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे, तीसरा चरण 20 फरवरी को होगा और चौथे चरण के तहत 23 फरवरी को मतदान होगा. पांचवे चरण में 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे, जबकि छठे चरण के तहत 3 मार्च को वोट पड़ेंगे. 7 मार्च को सातवें चरण के मतदान के साथ ही मतदान की प्रक्रिया पूरी होगी और 10 मार्च को परिणाम घोषित किए जाएंगे.
Also Read:
चुनाव आयोग ने पूरे राज्य को सात अलग-अलग हिस्सों में बांटा है. 10 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होकर अंतिम चरण में 7 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में मतदान होगा. ऐसे में आप भी जानना चाहते होंगे कि आपके जिले और क्षेत्र में कब मतदान होगा. आपकी इस चिंता को हम दूर कर देते हैं. अगर आप अपने निर्वाचन क्षेत्र से दूर रहते हैं तो नीचे टेबल देखें और मतदान के लिए वहां पहुंचने की तैयारी पहले से ही करके रखें.
पहला चरण | दूसरा चरण | तीसरा चरण | चौथा चरण | पांचवा चरण | छठा चरण | सातवां चरण |
11 जिले, 58 सीटें | 9 जिले, 55 सीटें | 16 जिले, 59 सीटें | 9 जिले, 59 सीटें | 11 जिले, 61 सीटें | 10 जिले, 57 सीटें | 9 जिले, 54 सीटें |
शामली | सहारनपुर | हाथरस | पीलीभीत | श्रावस्ती | बलिया | आजमगढ़ |
मुजफ्फरनगर | बिजनौर | कासगंज | खीरी | चित्रकूट | बलरामपुर | मऊ |
मेरठ | संभल | एटा | सीतापुर | बहराइच | सिद्धार्थनगर | गाजीपुर |
बागपत | रामपुर | फिरोजाबाद | हरदोई | गोंडा | महाराजगंज | जौनपुर |
गाजियाबाद | बरेली | मैनपुरी | उन्नाव | बाराबंकी | बस्ती | वाराणसी |
हापुड़ | बदायूं | फर्रुखाबाद | लखनऊ | अयोध्या | संत कबीर नगर | संत रविदास नगर |
गौतम बुद्ध नगर | शाहजहांपुर | कन्नौज | राय बरेली | अमेठी | गोरखपुर | चंदौली |
बुलंदशहर | अमरोहा | इटावा | फतेहपुर | सुल्तानपुर | कुशीनगर | मिर्जापुर |
अलीगढ़ | मुरादाबाद | औरैया | बांदा | प्रतापगढ़ | अम्बेडकर | सोनभद्र |
मथुरा | कानपुर देहात | कौशाम्बी | देवरिया | |||
आगरा | जालौन | प्रयागराज | ||||
हमीरपुर | ||||||
महोबा | ||||||
झांसी | ||||||
ललितपुर | ||||||
कानपुर नगर |
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें देश की और अन्य ताजा-तरीन खबरें