By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
UP ELECTION RESULT 2022: देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर और महराजगंज में कौन है आगे और कौन है पीछे, जानें- ताजा हाल
UP ELECTION RESULT 2022: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के बाद आज मतगणना का दिन है. जिसमें हम आपको यहां पर देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर और महराजगंज की विधानसभा सीटों का ताजा अप्डेट दे रहे हैं. यहां जानें इन जिलों की विधानसभा सीटों का ताजा हाल क्या है...
GORAKHPUR ELECTION RESULT: राज्य की सभी सीटों पर गिनती जारी है. गोरखपुर मंडल की बात करें तो इसके अंतर्गत देवरिया (DEORIA), गोरखपुर (GORAKHPUR), कुशीनगर (KUSHINAGAR), और महराजगंज (MAHRAJGANJ) जिले आते हैं. इन सभी जिलों में अलग-अलग विधानसभा सीटें हैं. जिसमें देवरिया (DEORIA) जिले में सात विधानसभा सीटें हैं, जिसमें रुद्रपुर (RUDRAPUR), देवरिया सदर, (DEORIA SADAR), पथरदेवा (PATHARDEVA), रामपुर कारखाना (RAMPUR KARKHANA), भाटपार रानी (BHATPAR RANI), सलेमपुर (SALEMPUR) और बरहज (BARHAJ) सीट आती है. गोरखपुर (GORAKHPUR) जिले में कुल 9 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें कैंपियरगंज (CAMPIERGANJ), पिपराइच (PIPRAICH), गोरखपुर शहर (GORAKHPUR URBAN), गोरखपुर ग्रामीण (GORAKHPUR RURAL), सहजनवा (SAHJANWA), खजनी (KHAJNI), चौरीचौरा (CHAURI CHAURA), बांसगांव (BANSGAON) और चिल्लूपार (CHILLUPAR) सीटें हैं. कुशीनगर (KUSHINAGAR) जिले में जिले में सात विधानसभा सीटें हैं, जिसमें खड्डा (KHADDA), पडरौना (PADRAUNA), तमकुही राज (TAMKUHI RAJ), फाजिल नगर (FAZIL NAGAR), कुशीनगर (KUSHI NAGAR), हाता (HATA) और रामकोला (RAMKOLA) सीटें आती हैं. महराजगंज (MAHRAJGANJ) जिले में पांच विधानसभा सीटें हैं, जिसमें फरेंदा (PHARENDA), नौतनवा (NAUTANWA), सिसवा (SISWA), महराजगंज (MAHRAJGANJ) और पनियरा (PANIYARA) विधानसभा सीटें हैं. यहां पर हम आपको गोरखपुर मंडल के सभी जिलों की एक-एक विधानसभा सीट का अपडेट देगें. किस सीट से कौन उम्मीदवार आगे चल रहा है, किसको जीत मिली और किस पार्टी ने बाजी मारी..तो लखनऊ मंडल की सीटों का लगातार अप्डेट पाने के लिए इसी पेज पर जुड़े रहें हमारे साथ…
गोरखपुर शहर से सीएम योगी आदित्यनाथ और तमकुही राज सीट से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू. स्वामी प्रसाद मौर्य, जो आदित्यनाथ सरकार में मंत्री थे और समाजवादी पार्टी में शामिल होने के लिए भाजपा छोड़कर फाजिलनगर से चुनाव लड़े हैं.
गोरखपुर शहर विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला यूपी के मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार योगी आदित्यनाथ, सपा की सुभावती शुक्ला और कांग्रेस की चेतना पांडे के बीच में है. इस सीट से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी चंद्रशेखर आजाद मैदान में हैं. चंद्रशेखर का यह पहला चुनाव है.
Live Updates
-
स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर से चुनाव हारे
-
गोरखपुर शहर विधानसभा सीट
योगी आदित्यनाथ- 60,310सुभावती शुक्ला- 20,166 -
योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से लगभग 40,000 वोटों से चुनाव जीते
-
गोरखपुर से सपा का सुभावती शुक्ला चुनाव हारीं.
-
गोरखपुर शहर से योगी आदित्यनाथ जीते
-
देवरिया विधानसभा सीटभाजपा के शलभमणि त्रिपाठी को मिले हैं 82182 वोट. सपा को अजय प्रताप सिंह को मिले हैं 50,768 वोट. बसपा के रामशरण को मिले हैं 13,519 वोट
-
महराजगंज विधानसभा सीटभाजपा के जयमंगल को अभी तक मिले 25961 वोट. सपा की गीता राणा को मिले 2773 वोट. बसपा के ओम प्रकाश को अभी तक मिले हैं 2948 वोट
-
कुशीनगर विधानसभा सीटअभी तक भाजपा के पंचानंद पाठक को मिले 34153 वोट. सपा के राजेश प्रताप राव को 26962 वोट. तीसरे नंबर है बसपा के मुकेश्वर प्रसाद उर्फ पप्पू मेधशिया
-
गोरखपुर ग्रामीण से सपा के विजय बहादुर यादव करीब 2,000 मतों से आगे चल रहे हैं.
-
गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से सातवें चरण की मतगणना के बाद
भाजपा के योगी आदित्यनाथ को 38633 वोट मिले
सपा की सुभावती उपेंद्रदत्त शुक्ला को 12357 मत मिले
बसपा के ख्वाजा शमसुद्दीन को 2707 मत मिले
योगी आदित्यनाथ लगभग 26000 मतों से आगे चल रहे हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें