By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
UP ELECTION RESULT 2022: जालौन, झांसी और ललितपुर में कौन है आगे और कौन है पीछे, जानें- ताजा हाल
UP ELECTION RESULT 2022: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव संपन्न हो जाने के बाद आज मतगणना की जा रही है. यहां पर झांसी मंडल के सभी जिलों जालौन, झांसी और ललितपुर की सभी विधानसभा सीटों के बारे में जानकारी दी गई है. यहां पाएं ताजा अपडेट...
UP ELECTION RESULT 2022: राज्य की सभी सीटों पर गिनती जारी है. झांसी मंडल की बात करें, तो इसके अंतर्गत जालौन (JALAUN), झांसी (JHANSI) और ललितपुर (LALITPUR) जिले की विधानसभा सीटें आती हैं. इन सभी जिलों की कई अलग-अलग विधानसभा सीटें हैं. जालौन (JALAUN) जिले में कुल तीन विधानसभा सीटें हैं, जिसमें माधोगढ़ (MADHOGARH), कालपी (KALPI), और उरई (ORAI) शामिल हैं. झांसी जिले में 3 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें बबीना (BABINA), झांसी नगर (JHANSI NAGAR) और मऊरानीपुर (MAURANIPUR) सीटें आती हैं. ललितपुर (LALITPUR) जिले में केवल एक विधानसभा सीट है, जो मेहरोनी (MEHRONI) है. यहां हम आपको झांसी मंडल के सभी जिलों की एक-एक विधानसभा सीट का अप्डेट देगें. किस सीट से कौन उम्मीदवार आगे चल रहा है, किसको जीत मिली और किस पार्टी के प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा…तो झांसी मंडल का लगातार अप्डेट पाने के लिए इसी पेज पर जुड़े रहें हमारे साथ…
Live Updates
-
ललितपुर की सदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के रामरतन कुशवाहा 12943 मत पाकर निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के रमेश कुशवाहा से तीसरे राउंड में 7887 मतों से आगे चल रहे है. बसपा के चंद्रभूषण सिंह गुड्डू राजा 4786 मत पाकर तीसरे स्थान पर है. रमेश कुशवाहा को 5056 मत मिले.
-
कालपी से सपा और माधौगढ़ से भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं.
-
जालौन जनपद की सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं.
-
ललितपुर की सदर और महरौनी सीट पर भी भाजपा आगे चल रही है.
-
मऊरानीपुर सीट पर अपना दल एस की प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं.
-
झांसी की सदर, गरौठा, बबीना सीट पर भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं.
-
बबीना में भाजपा को तीसरे राउंड की मतगणना के बाद 5500 वोटों की बढ़त मिल चुकी है. भाजपा के राजीव सिंह परीक्षा को 13806 और सपा के यशपाल सिंह यादव को 8364 वोट मिल चुके हैं.
-
ललितपुर की सदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के रामरतन कुशवाहा 12943 मत पाकर निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के रमेश कुशवाहा से तीसरे राउंड में 7887 मतों से आगे चल रहे है.
-
मऊरानीपुर सीट पर अपना दल (एस) की प्रत्याशी रश्मि आर्या लगभग 800 वोटों से आगे चल रही हैं.
-
गरौठा विधानसभा से विधायक एवं प्रत्याशी जवाहर लाल राजपूत 1100 से आगे हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें