Up Election Results 2022 Bjp Turns On Akhilesh Yadavs Hopes Leads In More Than 250 Seats
UP ELECTION RESULTS 2022: भाजपा ने अखिलेश यादव की उम्मीदों पर फेरा पानी, 250 से ज्यादा सीटों पर बनाई बढ़त
UP ELECTION RESULTS 2022: भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 250 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाकर अखिलेश यादव की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. भाजपा का जनकल्याणकारी योजनाओं ने अखिलेश यादव की मेहनत पर पानी फेर दिया. जिससे अन्य पिछड़ी जातियों को एक साथ लाने का उनका फॉर्मूला फेल हो गया.
UP ELECTION RESULTS 2022: भारत के राजनीतिक रूप से सबसे महत्वपूर्ण राज्य में विपक्ष पर अजेय बढ़त लेने के साथ योगी आदित्यनाथ (YOGI ADITYANATH) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. वोटों की गिनती को लगभग चार घंटे पूरे हो चुके हैं. सुबह 9:30 बजे से कुछ समय पहले, राज्य के 403 में से पार्टी के लिए 250 से अधिक सीटों का अनुमान लगाया जा रहा है. सुबह 10 बजे तक, ऐसा लग रहा था कि भाजपा 300 को पार कर सकती है, जो पार्टी द्वारा निर्धारित महत्वाकांक्षी लक्ष्य था.
अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी, लगभग 125 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. 2017 में समाजवादी पार्टी को 47 सीटें मिली थीं. लेकिन इस बार सपा अध्यक्ष को यह लग रहा था कि उनकी पार्टी को राज्य में लगभग 300 सीटों पर जीत हासिल होगी.
इनमें गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ, करहल से अखिलेश यादव, जसवंत नगर से उनकी पार्टी के शिवपाल यादव और सिराथू से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल हैं.
80 संसदीय सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश के पास केंद्र की सत्ता की चाबी रहती है. इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि 2024 के आम चुनाव से पहले राज्य के लोगों की मनोदशा क्या है?
राज्य में मिल रही भाजपा की जीत उसे तीन दशकों से अधिक समय में लगातार दूसरा कार्यकाल प्राप्त करने वाली पहली पार्टी बना देगा.
बता दें, उत्तर प्रदेश में भाजपा की सबसे बड़ी चुनौती मानी जाने वाली समाजवादी पार्टी ने छोटे दलों के साथ एक विविध गठबंधन बनाया था, जिससे उसको यह उम्मीद थी कि वह अन्य पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं के साथ अपने मुस्लिम-यादव समर्थन के आधार पर राज्य में बहुमत हासिल करेगा.
Add India.com as a Preferred Source
सरकार द्वारा COVID-19 की अत्यधिक आलोचना, उच्च बेरोजगारी, और पिछले साल किसानों के विरोध प्रदर्शनों के बाद रद्द किए गए कृषि सुधारों पर गुस्से के बावजूद, एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त मिलने की संभावना जताई गई थी. .
भाजपा ने लंबे समय से भविष्यवाणी कर रही थी कि वह महामारी के दौरान गरीबों के लिए मुफ्त राशन, अपराध पर कार्रवाई जैसी नीतियों के कारण राज्य की सत्ता में वापसी करेगी बनाए रखेगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.