Black Fungus: यूपी सरकार ने जारी की गाइडलाइन, बताया क्या करें और क्या ना करें

Black Fungus Guidelines: उत्तर प्रदेश सरकार (Black Fungus Cases in Uttar Pradesh) ने ब्लैक फंगस बीमारी के संबध में महत्वपूर्ण गाइडलाइन जारी की है.

Published date india.com Updated: May 19, 2021 6:02 PM IST
Black Fungus Case in India

UP Government Release Black Fungus Guidelines: देश में कोरोना वायरस महामारी के बीच अब ब्लैक फंगस (Black Fungus) के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है. राज्यों में इसके मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. दिल्ली (Black Fungus Cases in Delhi) के मैक्स और एम्स जैसे हॉस्पिटलों में इस बीमारी के दर्जनों मरीजों की पुष्टि हो चुकी है.

हरियाणा (Black Fungus Cases in Haryana) का गुरुग्राम शहर ब्लैक फंगस हॉटस्पॉट बनकर उभरा है. इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार (Black Fungus Cases in Uttar Pradesh) ने ब्लैक फंगस बीमारी के संबध में महत्वपूर्ण गाइडलाइन जारी की है.

इसमें लोगों से ब्लैक फंगस के लक्षण नजर आने पर फौरन डॉक्टरी सलाह लेने को कहा है. लोगों से अपील की गई है कि बिना डॉक्टरी सलाह के स्टेरॉयड (Steroid Medicine) का सेवन ना करें.

गाइडलाइन में कहा गया कि ब्लैक फंगस बीमारी के लक्षण (Black Fungus Symptoms) नजर आने पर तुरंत ENT स्पेशलिस्ट, आंख, चेस्ट या प्लास्टिक सर्जरी विशेषज्ञ को दिखाएं. इसमें सलाह दी गई है कि बीमारी के लक्षण नजर आने पर डॉक्टर को दिखाकर तुरंत इलाज शुरू करें. इसके अलावा बिना डॉक्टरी सलाह के स्टेरॉयड का इस्तेमाल ना करें.

UP Black Fungus Guidelines

क्या हैं ब्लैक फंगस बीमारी के लक्षण (Symptoms of Black Fungus)-
गाइडलाइन में कहा गया कि लोग ब्लैक फंगस बीमारी से घबराएं ना बल्कि इसके लक्षणों को पहचान कर तुरंत डॉक्टर को दिखाए. मालूम हो कि ब्लैक फंगस मे बुखार, खांसी, सिर दर्द, आंख में दर्द, सूजन, देखने में परेशानी, उल्टी या खांसने पर बलगम के साथ खून आता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

UP Black Fungus Guidelines

उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार (Rajasthan Government declares Black Fungus an epidemic) ने आज बुधवार को ब्लैक फंगस बीमारी को महामारी घोषित कर दिया. ये निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब राज्य में कोरोना संक्रमण से ठीक हो रहे लोगों में ब्लैक फंगस के केस सामने आ रहे हैं. राज्य के चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग ने आज इसकी अधिसूचना जारी कर दी है.

प्रदेश में महामारी अधिनियम-2020 की धारा-3 की सहपठित धारा-4 के तहत ब्लैक फंगस को संपूर्ण राज्य में महामारी व अधिसूचनीय रोग अधिसूचित किया गया है. प्रदेश में अब तक इस बीमारी के 100 से भी ज्यादा मरीज मिल चुके हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Agra की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.