यूपी के राज्‍यपाल रामनाईक बोले- देश ने आदर्श नेता, सच्चा हितैषी खो दिया

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने एक आदर्श नेता, सच्चा हितैषी खो दिया है.

Published: August 17, 2018, 9:02 AM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने एक आदर्श नेता, सच्चा हितैषी खो दिया है. नाईक ने कहा कि अटल जी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एक सर्वमान्य और लोकप्रिय नेता थे, उनके अंदर सबको साथ लेकर चलने की अद्भुत क्षमता थी. राम नाईक ने एक शोक संदेश के माध्यम से अटल को याद करते हुए कहा कि अटल जी उदारता की राजनीति के लिए जाने जाते थे. उनमें पराये को भी अपना बनाने की विशेष कला थी. पक्ष-विपक्ष के सभी लोग उनका सम्मान करते थे.

जनता के दिल पर राज करते थे अटल, 1991 से 2004 तक लगातार चुने गए लखनऊ से सांसद

उन्होंने कहा कि उनकी चिरस्मृति देशवासियों को हमेशा प्रेरणा देती रहेगी. लखनऊ से तो उनका विशेष लगाव था, यहां से वे कई बार सांसद बनें. राज्यपाल ने कहा कि आज भी याद है कि जब 1994 में वे कैंसर रोग से पीड़ित थे तो अटल जी अनेक बार उनसे मिलने मुंबई स्थित आवास आये थे. मेरे स्वस्थ होने पर 25 सितंबर, 1994 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में अटल जी आए थे. अटल जी के शब्द थे ‘आए हुए जनसमूह को देखकर ईष्र्या होती है कि रामभाऊ कितने लोकप्रिय हैं. राज्यपाल ने कहा कि अब ऐसा उत्साहवर्धन करने वाला मित्रवत नेता कभी नहीं मिलेगा. राज्यपाल ने कहा, “मैं उनकी स्मृति को प्रणाम करते हुए उनको सद्गति प्राप्त हो, ऐसी कामना करता हूं. ईश्वर हमें इस दारुण दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे.”

अटल बिहारी वाजपेयी का लखनऊ से रहा है गहरा नाता, ‘राष्ट्रधर्म’ पत्रिका की संभाली थी जिम्मेदारी

यूपी भाजपा ने दुख जताया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की यूपी इकाई के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय एवं प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जाना पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है. पांडेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने संयुक्त रूप से एक बयान जारी कर पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि अटल जी ने भारत को एक नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अपनी अभूतपूर्व भूमिका का निर्वाहन करते हुए विश्व में भारत का मान बढ़ाया. अटल जी के निधन से हुई रिक्तता अपूरणीय है. पांडेय ने कहा कि भारतीय राजनीति में अटल जी जैसे अजातशत्रु जैसे व्यक्तित्व के धनी, भारतीय राजनीति के युगपुरुष के रूप में याद किए जाएंगे.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.