लखनऊ । यूपी में सत्ता में आने के बाद लड़कियों से छेड़छाड़ की घटना पर लगाम लगाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने एंटी रोमियो स्क्वाड बना तो दिया, लेकिन यूपी में महिलाएं अभी भी सुरक्षित नहीं दिख रही हैं. अब राजधानी लखनऊ की एक घटना ने सभी दावों की पोल खोलकर रख दी है.
हरदोई की रहने वाली पीड़ित महिला के पति का इलाज किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में चल रहा है. इस दौरान पीड़ित महिला अपने पति के लिए खाना लेकर आया करती थी. महिला का पति न्यूरो की समस्या से जूझ रहा था. इसी हॉस्पिटल में उसका ऑपरेशन किया गया और वह एडमिट है.
पीड़ित महिला अपने बीमार पति के लिए खाना लेकर शताब्दी सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल पहुंची. लेकिन उसी हॉस्पिटल में काम करने वाला लिफ्टमैन विनय कई दिनों से उस पर नजर रख रहा था. जब एक दिन उसे मौका मिला तो उसने महिला को जबरन लिफ्ट के अंदर घसीट लिया और अपने साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप कर डाला. मुंह खोलने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी.
Uttar Pradesh: Woman allegedly gang raped in Lucknow’s King George’s Medical University. One accused arrested, two absconding pic.twitter.com/Kt4if6ree5
— ANI UP (@ANINewsUP) June 1, 2017
महिला जैसे ही इन दरिंदों के चंगुल से छूटी तो उसने पुलिस स्टेशन जाकर सारी आपबीती सुनाई. इसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी विनय और संतोष फरार हैं. पुलिस ने महिला का मेडिकल चेकअप करा दिया है और अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.