उत्तर-प्रदेश में राज्य कर्मचारियों को छुट्टी के लिए ऑनलाइन करना होगा आवेदन, मानव संपदा पोर्टल हुआ अनिवार्य

UP में 1 अप्रैल से मानव संपदा पोर्टल पर सर्विस बुक भरना, छुट्टी, वार्षिक संपत्ति विवरण (एपीआर), वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर), वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (एपीएआर) का काम अनिवार्य रूप से ऑनलाइन किया जाएगा.

Published date india.com Updated: March 18, 2025 10:48 AM IST
Yogi Adityanath
Yogi Adityanath's BIG statement on minorities in UP: 'Muslims will be safe only if...'

UP Manav Sampada Portal: उत्तर प्रदेश में अब राज्यकर्मियों को अब छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा. छुट्टी के अलावा एपीआर (वार्षिक संपत्ति विवरण) और एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) भी मानव संपदा पोर्टल पर भरना अनिवार्य कर दिया गया है. इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है. मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया.

इस संबंध में 17 जनवरी को शासनादेश जारी किया गया था लेकिन आदेश का पालन अनिवार्य रूप से नहीं किया जा रहा था. अब 1 अप्रैल से मानव संपदा पोर्टल पर सर्विस बुक भरना, छुट्टी, वार्षिक संपत्ति विवरण (एपीआर), वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर), वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (एपीएआर), वेतन आहरण, कार्यमुक्ति व कार्यग्रहण करने का काम अनिवार्य रूप से ऑनलाइन किया जाएगा.

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने ये जानकारी भी दी कि आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय निश्चित किए जाने के संबंध में जल्द ही प्रस्ताव कैबिनेट में भेजा जाएगा. राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद लंबे समय से आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय निश्चित करने की मांग कर रही है. कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्य सचिव से इस बाबत मुलाकात भी की थी.

बता दें कि योगी सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों को 31 दिसंबर 2024 को अपनी चल और अचल संपत्तियों का ब्‍योरा मानव संपदा पोर्टल पर देने का आदेश दिया था. हालांकि, कर्मचारियों की ओर से ब्‍योरा न देने पर सरकार कई बार अंतिम तिथि को आगे बढ़ा चुकी है. अभी भी हजारों कर्मचारी मानव संपदा पोर्टल पर ब्‍योरा नहीं दे पाए हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Uttar Pradesh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.