By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Uttar Pradesh
- Up Murder Of 4 People Of The Same Family In Gohri Village In Prayagraj Police Arrested One Accused Pawan Saroj Rape Confirmed With The Deceased Girl
UP में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या के केस में एक आरोपी गिरफ्तार, मृतक युवती के साथ रेप की पुष्टि
यूपी के प्रयागराज जिले के गंगापार फाफामऊ के गोहरी गांव में बीते 24 नवंबर की रात एक ही परिवार के चार लोगों के सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने रविवार को बड़ा खुलासा किया और एक आरोपी को अरेस्ट किया है
प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज जिले के गंगापार फाफामऊ के गोहरी गांव में बीते बुधवार (24 नवंबर) की रात एक ही परिवार के चार लोगों के सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने आज रविवार को बड़ा खुलासा किया और एक आरोपी को अरेस्ट किया है. बता दें कि कि बीते बुधवार की रात फाफामऊ के गोहरी गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी. इसमें एक मृतक युवती के साथ रेप की पुष्टि हुई है.
पुलिस ने प्रयागराज जिले के गंगापार फाफामऊ में गोहरी गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में रविवार को पवन सरोज नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और परीक्षण रिपोर्ट में मृतक युवती के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है.
#थाना_फाफामऊ पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा मु0अ0सं0- 256/21 धारा 147/148/149/302/376डी भादवि, 3/4 पाक्सो एक्ट व 3(2)V SC/ST Act से सम्बन्धित अभियुक्त पवन कुमार सरोज को गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में श्रीमान् @ADGZonPrayagraj महोदय द्वारा दी गयी बाइट- 1/2@Uppolice https://t.co/xqK4PNELU1 pic.twitter.com/NG87fgOxKH
— PRAYAGRAJ POLICE (@prayagraj_pol) November 28, 2021
मेडिकल रिपोर्ट से मृतक युवती के साथ रेप की पुष्टि
अपर पुलिस महानिदेशक (प्रयागराज जोन) प्रेम प्रकाश ने बताया कि फाफामऊ थाना अंतर्गत चार लोगों की हत्या के मामले में विवेचना की प्रगति से जो तथ्य सामने आए, उसके आधार पर रविवार को पवन सरोज नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर यह सिद्ध हुआ है कि वहां बलात्कार हुआ है. मेडिकल ओपिनियन में बताया गया है कि युवती के अंगों पर जो घाव के निशान हैं उसके मुताबिक एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किया गया है. युवती की मां के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है.
आरोपी लड़की को लगातार परेशान करता था, मोबाइल पर मैसेज भेजता
प्रेम प्रकाश ने बताया कि पवन सरोज, मृतकों की जाति का है. पवन सरोज लगातार लड़की को परेशान करता था और उसके मोबाइल पर मैसेज भेजता था. अंतिम मैसेज के आधार पर और परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर पवन सरोज की गिरफ्तारी की गई है.
आरोप बार-बार बदल रहा बयान
अपर पुलिस महानिदेशक ने बताया कि पवन सरोज विवेचना में सहयोग नहीं कर रहा है. हालांकि अभी तक यह बात सिद्ध हो गई है कि इसके द्वारा कुछ लोगों के सहयोग से हत्या की घटना को अंजाम दिया गया. पवन हर बार बदल बदल कर नाम बता रहा है. हत्या में शामिल अन्य लोगों की विवेचना जारी है. उनकी कॉल डिटेल, डीएनए प्रोफाइल के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.
मृतक युवती के मोबाइल से एसएमएस के आधार पर आरोपी पकड़ा गया
अपर पुलिस महानिदेशक ने बताया कि पुलिस ने जब मृतका का मोबाइल देखा तो उसमें कुछ संदेश मिले और उन संदेश के आधार पर पवन सरोज को पकड़ा गया. पहले वह इस बात से इनकार करता रहा कि उसने युवती को कोई संदेश नहीं भेजा. लेकिन जब उसे संदेश दिखाया गया और उसका मोबाइल बरामद किया गया, जिसमें उसने गौरी मैम के नाम से युवती का नंबर सेव किया था तो उसने संदेश भेजने की बात मानी.
आरोपी के खिलाफ पोक्सो की धारा भी लगाई जाएगी
युवती के मोबाइल में उसके प्रोफाइल में जून 1996 जन्म का प्रमाण मिला है, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो की धारा भी लगाई जाएगी. बता दें कि कि बीते बुधवार की रात फाफामऊ के गोहरी गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी.
Also Read:
-
'जमीन हमारे नाम करो वरना…', शादी के 3 महीने बाद महिला की मौत, मां ने पति की कार में देखी थी बॉडी
-
'डर से भरोसे तक...', NCRB रिपोर्ट में चमका यूपी मॉडल, कानून-व्यवस्था पर योगी सरकार ने की बड़ी परीक्षा पास
-
रात का वक्त, ऑस्ट्रियन पिस्टल, 3 गोलियां और फर्जी नंबर प्लेट वाली कार, कैसे हुई शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ की हत्या?
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें