Up News Yogi Government Withdraws Its Own Decision Now Buses Will Run 24 Hours Like Before
UP News: योगी सरकार ने वापस लिया अपना फैसला, पहले की तरह अब 24 घंटे चलेंगी बसें
योगी सरकार ने मंगलवार को आदेश दिया था कि रात 12 बजे के बाद परिवहन निगम की बसें नहीं चलेंगी, इसके 24 घंटे के भीतर निगम ने फैसला वापस ले लिया है और कहा है कि पहले की तरह अब 24 घंटे बसें चलेंगी.
UP News: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने रात 12 बजे के बाद राज्य में बसों का संचालन नहीं करने का फैसला किया था लेकिन अपने ही फैसले को वापस लेते हुए निगम ने अब कहा है कि पहले की तरह ही अब 24 घंटे बसें चला करेंगी. हालांकि निगम ने ये भी कहा है कि घने कोहरे में कम दृश्यता होने पर बसों को सुरक्षित स्थान पर रोका जाएगा, जिससे कि हादसा न हो. इससे पहले कोहरे को देखते हुए निगम ने नियम जारी किया था.
परिवहन निगम ने कही ये बात
UPSRTC के गाजियाबाद में क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह का कहना है कि बुधवार को मुख्यालय की तरफ से वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर 24 घंटे बसों का संचालन करने के लिए कहा गया है. ऐसे में अब दोबारा पहले की तरह ही बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है. उन्होंने कहा है कि रात आठ बजे के बाद बसों में पर्याप्त यात्री होने के बाद ही बसें चलेंगी.
इसके बाद क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि मुख्यालय की ओर से कहा गया है कि सड़क हादसे न हों ऐसे में घना कोहरा होने पर बसों को सुरक्षित स्थान, जैसे- टोल प्लाजा, होटल, ढाबा, पुलिस चौकी, बस डिपो पर रोक दिया जाएगा, जिससे यात्री सुरक्षित रहें.
24 घंटे के भीतर बदला फैसला
बता दें कि UPSRTC मुख्यालय की ओर से मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर कोहरे के कारण हो रहे हादसों पर रोक लगाने के लिए रात 12 बजे से बसों का संचालन बंद करने का निर्देश दिया गया था. इस आदेश के बाद मंगलवार की रात बसों का संचालन बंद होने से कौशांबी आनंद विहार, कश्मीरी गेट समेत अन्य डिपो पर हजारों यात्रियों को परेशान होना पड़ा था.
Add India.com as a Preferred Source
जो यात्री यूपीएसआरटीसी की बस से सफर करने के लिए पहुंचे थे उन्हें मजबूरी में डग्गामार बसों में सफर करना पड़ा था. इस दौरान यात्रियों से दोगुना किराया भी वसूला गया था, जिसके बाद परिवहन निगम ने अपना फैसला बदल लिया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.