UP Polls 2022: समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने मंगलवार को कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) को सपा (SP) में शामिल होने का न्योता दिया. इंदिरा प्रतिष्ठान में आयोजित एक पुस्तक विमोचन समारोह में, जहां कुमार विश्वास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे मुलायम ने कवि उदय प्रताप से अपनी भावना व्यक्त की.
मंच पर मुलायम सिंह के बगल में बैठे कवि उदय प्रताप सिंह ने कहा, ‘कुमार विश्वास एक बड़े कवि के रूप में जाने जाते हैं. नेताजी (मुलायम) मेरे कानों में कह रहे थे कि अगर वह किसी भी पार्टी में नहीं हैं, तो आप उन्हें समाजवादी पार्टी में क्यों नहीं लेते.’ इससे पहले विश्वास ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनीति में अपने अनुभव का जिक्र किया और कहा कि वह अब कहीं (किसी पार्टी में) नहीं हैं.
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) November 23, 2021
उदय प्रताप ने जब मुलायम की इच्छा बताई तो मंच पर कुमार विश्वास और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मौजूद थे. विश्वास पहले आम आदमी पार्टी का एक प्रमुख चेहरा थे और 2014 के आम चुनाव में अमेठी से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़े थे और नाकामयाब हो गये थे. हालांकि बाद में उन्होंने आप छोड़ दी और राजनीति से दूर हो गए.
मेरे प्यारे, जिस पुस्तक का मैंने विमोचन किया उसका शीर्षक “ राजनीति के पार” स्वयं में ही सूचना है😂।प्रो रामगोपाल जी के पचहत्तर-उत्सव में तो कांग्रेस, वामपंथ, दक्षिणपंथ से लेकर नए नौनिहाल दलों तक के नेता सम्मिलित थे🇮🇳
बस मैं और @proframgopalya1 जी की किताब ही “राजनीति के पार” थे😂 https://t.co/73ueNl1GZl— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) November 23, 2021
वहीं, जब एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मौका तो रामगोपाल यादव की किताब के विमोचन का था, लेकिन महफिल कुमार विश्वास लूट ले गए. खुले मंच से खुला ऑफर.. इधर चले आओ. डॉ. कुमार विश्वास ने इसका जवाब भी दिया. उन्होंने वीडियो को रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘मेरे प्यारे, जिस पुस्तक का मैंने विमोचन किया उसका शीर्षक ‘राजनीति के पार’ स्वयं में ही सूचना है.’ प्रो रामगोपाल जी के पचहत्तर-उत्सव में तो कांग्रेस, वामपंथ, दक्षिणपंथ से लेकर नए नौनिहाल दलों तक के नेता सम्मिलित थे. बस मैं और रापगोपाल जी की किताब ही ‘राजनीति के पार’ थे.
(इनपुट: भाषा)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.