Uttar Pradesh Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभी पार्टियां जुट गई हैं. इसी कड़ी में बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने अपनी चर्चा के बारे में फिहलाल कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन सूत्रों ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को 25 सीटों की सूची सौंपी है।
आप ने पहले घोषणा की थी कि वह सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और अपने उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी की थी. आप के एक नेता ने कहा, ‘अगर प्राथमिकता इस सरकार को सत्ता से बाहर की है, तो हम सभी को कुछ त्याग करना होगा और सभी पार्टियों को एक मंच पर लाना होगा.’
भाजपा के कुशासन से उत्तर प्रदेश को मुक्त कराने के लिये समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.अखिलेश यादव जी से सार्थक मुलाक़ात हुई और समान मुद्दों पर रणनीतिक चर्चा हुई।@yadavakhilesh जी का अत्यंत आभार। pic.twitter.com/2VWluYRX9A
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) November 24, 2021
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने पहले ही रालोद, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) और महान दल के साथ हाथ मिलाया है. एक दिन पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के अध्यक्ष जयंत चौधरी से भी मुलाकात हुई है.
(इनपुट: IANS)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.