यूपी में महिलाओं के लिए खुशखबरी, अगले 48 घंटे तक आगरा-अलीगढ़-हाथरस-एटा सहित इन रूटों पर फ्री हुई बस यात्रा

बुधवार रात 12 बजे से शुक्रवार रात 12 बजे तक बसों में महिलाएं मुफ्त सफर कर सकेंगी. सभी बसों की इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन में महिलाओं के लिए निशुल्क का डाटा फीड कर दिया गया है.

Updated: August 10, 2022, 11:21 AM IST

रक्षाबंधन पर यूपी रोडवेज ने महिलाओं को अनोखा तोहफा दिया है. यूपी रोडवेज ने रक्षाबंधन पर बहनों के लिए ग्रेटर नोएडा डिपो से लंबी दूरी के रूटों पर बसों का विशेष संचालन शुरू कर दिया है. सभी रूट पर बसों के फेरे भी बढ़ा दिए गए हैं. साथ ही 24 घंटा इन रूटों पर बसों का संचालन होगा.

परिवहन विभाग गौतमबुद्ध नगर की तरफ से परी चौक पर अलग-अलग समय पर 3 कर्मचारियों को तैनात किया गया है. बुधवार रात 12 बजे से महिलाएं रोडवेज बसों में निशुल्क सफर कर सकेंगी, निशुल्क सेवा 48 घंटे की होगी.

ग्रेटर नोएडा डिपो के अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार रात 12 बजे से शुक्रवार रात 12 बजे तक बसों में महिलाएं मुफ्त सफर कर सकेंगी. सभी बसों की इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन में महिलाओं के लिए निशुल्क का डाटा फीड कर दिया गया है.

आगरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी आदि रूटों पर 24 घंटे बसें मिलेंगी. चालक और परिचालक की अलग-अलग समय पर ड्यूटी लगाई गई है, ताकि संचालन प्रभावित न हो सके.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.