
Shivani sharma
शिवानी शर्मा वर्तमान में India.com Hindi में Sub-Editor और Producer के रूप में काम कर रही हैं. यहां उनका काम समाचारों को लिखना, एडिट करना, और पाठकों तक सही रूप ... और पढ़ें
Uttar Pradesh: शुक्रवार (15 मार्च) को उत्तरप्रदेश के राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राज्य राजधानी क्षेत्र (SCR) बनाने के यूपी सरकार के फैसले को मंजूरी दे दी है. अब देश की राजधानी दिल्ली में बने NCR की तरह ही उत्तरप्रदेश में SCR को बनाया जाएगा और वहां भी तेजी के साथ विकास कार्यों पर काम किया जाएगा. इस परियोजना को लेकर उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की कैबिनेट ने मार्च के महीनें के शुरुआती दिनों में ‘राज्य राजधानी क्षेत्र’ विधेयक का ड्राफ्ट तैयार किया था. अब इस ड्राफ्ट को मंजूरी मिल चूकी है और SCR को बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है.
माना जा रहा है कि SCR में 6 जिलों को शामिल किया जाएगा. इन 6 जिलों में लखनऊ समेत हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली और बाराबंकी जिलों को शामिल किया जाना चाहिए. ससीआर बनने के बाद जनता को लखनऊ जैसी हाईटेक सुविधाओं का फायदा मिलेगा. जो भी गांव एससीआर में शामिल होगे, उनमें तेजी के साथ विकास होगा. लोगों को हर तरह की सुविधाएं मिलेंगी चाहें वे हेल्थ की सुविधा हो या शिक्षा से जुड़ी सुविधाएं हो. नोटिफिकेशन के बाद तय किया जाएगा कि कितने गांव इस परियोजना का हिस्सा बनेंगे.
जैसे की आज जानते हैं कि एनसीआर (NCR) को जैसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र माना जाता है. एससीआर को राज्य राजधानी क्षेत्र (SCR) नाम से जाना जाएगा. एनसीआर का विकास भी एनसीआर की तरह योजनाबद्ध तरीके से होगा. इस परियोजना के तहत एससीआर का विकास लखनऊ की तरह तेजी से किया जाएगा.
उत्तरप्रदेश की राज्यपाल ने यूपी में एससीआर बनाने के लिए मंजूरी दे दी है. इस विकास प्राधिकरण के विकास की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ करेंगे. इस योजना के तहत यूपी के मुख्य सचिव और आवास और शरीर नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव को संयोजक का सदस्य बनाया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.