यूपी में बढ़ेगी तपिश या मिलेगी राहत? आने वाले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम, अन्य राज्यों का भी हाल जान लें

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ली है. अगले 7 दिनों में तापमान 42°C तक पहुंचने का अनुमान है. आइए जानते हैं लखनऊ, नोएडा समेत यूपी के शहरों का ताजा मौसम अपडेट.

Updated Date:April 10, 2026 8:41 PM IST

By Gargi Santosh Edited By Gargi Santosh

Advertisement

उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है. पिछले कुछ दिनों तक आंधी और हल्की बारिश हुई, लेकिन अब गर्मी बढ़ गई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 7 दिनों में राज्य के विभिन्न जिलों में तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. इसका मतलब हुआ कि लोगों को आने वाले दिनों में तेज धूप और गर्म हवा का सामना करना पड़ेगा. तापमान धीरे-धीरे 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है.

Advertising
Advertising

UP में कल (11 अप्रैल) को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग का कहना है कि 11 अप्रैल को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा. तेज धूप खिली रहेगी और आसमान में बादल बहुत कम दिखाई देंगे. हालांकि, 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं कुछ क्षेत्रों में चल सकती हैं, जिससे कुछ राहत मिल सकती है. यह अच्छा है कि अगले तीन दिनों तक किसी भी जिले में बिजली, आंधी या बारिश नहीं होगी. इसलिए सभी जिलों को ग्रीन क्षेत्र में रखा गया है, जहां मौसम सामान्य रहेगा.

गोरखपुर से आगरा तक बढ़ेगी तपिश

गर्मी का प्रभाव राज्य के कई बड़े जिलों में देखने को मिलेगा. गोरखपुर, कुशीनगर, आगरा, अलीगढ़, मेरठ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी जैसे शहरों में तापमान लगातार बढ़ेगा और धूप भी अधिक होगी. दिन का तापमान इन इलाकों में अगले तीन दिनों तक तेजी से ऊपर जाएगा, जिससे लोगों को लू का सामना करना पड़ सकता है.

Also Read

More Hindi-news News

लखनऊ और नोएडा में मौसम का हाल

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज हल्के बादल देखे गए, लेकिन दिन चढ़ने पर धूप तेज हो गई. यहां अधिक तापमान 32 डिग्री और सबसे कम 20 डिग्री रहने का अनुमान था. अगले 24 घंटों में तापमान और भी ज्यादा बढ़ सकता है. नोएडा में भी ऐसा ही मौसम रहा, यहां उच्चतम तापमान करीब 31 डिग्री और सबसे कम 20 डिग्री के पास रहा. कुल मिलाकर, दोनों शहर में गर्मी देखी गई.

Advertisement

अन्य राज्यों के मौसम का हाल भी जानें

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 15 अप्रैल के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जो हिमालयी इलाकों को प्रभावित करेग. यूपी में, हालांकि, इसका असर कम होगा और तापमान बढ़ता रहेगा. वहीं देश के अन्य राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश, आंधी और यहां तक कि बर्फबारी की संभावना है. तेज हवाएं कुछ स्थानों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, इससे देश भर में मौसम बदलेगा.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Published Date:April 10, 2026 8:06 PM IST

Updated Date:April 10, 2026 8:41 PM IST