यूपी: सीएम योगी की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में चूक के बाद एक इंस्पेक्टरऔर सब-इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मियों पर हुई निलंबन की कार्रवाई

Published date india.com Updated: June 12, 2022 8:01 PM IST
CM Yogi, Yogi's security, UP, UP polic, Gorakhpur, CM Yogi News,Uttar Pradesh, BJP, JP Nadda, Gorakhpur airport,
फाइल फोटो

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में चूक के बाद एक निरीक्षक (इंस्पेक्टर) और उप निरीक्षक समेत 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. यह चूक शुक्रवार को उस वक्त हुई जब मुख्‍यमंत्री योगी गोरखपुर विमानतल पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के स्वागत के लिए जा रहे थे. शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11.28 बजे जब सीएम योगी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगवानी करने गोरखपुर विमानतल पर जा रहे थे और जैसे ही वीवीआईपी का काफिला हवाई अड्डे की ओर मुड़़ा, कुसम्ही रोड से आने वाले कई वाहन सीएम के काफिले  के सामने आ गए.

गोरखपुर के एसएसपी विपिन टाडा ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया. एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए और निष्कर्षों के आधार पर पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया.

बता दें कि जे पी नड्डा शुक्रवार को गोरखपुर में भाजपा अंचल कार्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करने पहुंचे थे. लापरवाही के लिए एसएसपी ने अपराध शाखा के निरीक्षक यदुनंदन यादव, उपनिरीक्षक अजय राय, आरक्षी बृजेश यादव, सत्येंद्र यादव, विवेक मिश्रा, सुजीत यादव, अरुणिमा मिश्रा और किरण चौधरी को निलंबित कर दिया.

पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान यह भी पाया गया कि इंस्पेक्टर यदुनंदन और एसआई अजय राय के पास ड्यूटी पर वायरलेस सेट नहीं थे, जिसके कारण शुक्रवार को हुई चूक के संबंध में अधिकारियों को जवाब नहीं दे पा रहे थे. (इनपुट -भाषा )

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Gorakhpur की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.