
Parinay Kumar
परिणय कुमार को पत्रकारिता में लगभग 14 साल का अनुभव है. वह करियर की शुरुआत से ही पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखते रहे हैं. 2008 में बिहार के ललित ... और पढ़ें
Awadh Opinion Poll 2022: उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच 7 चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Chunav 2022) से पहले जनता का मूड भांपने के लिए Zee News ने DesignBoxed के साथ सर्वे किया. ओपिनियन पोल के मुताबिक यूपी में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनती दिख रही है. हालांकि 2017 की तुलना में बीजेपी को सीटों का नुकसान हो सकता है. वहीं, समाजवादी पार्टी का दूसरी सबसे पार्टी बनकर उभरने का अनुमान लगाया जा रहा है. सपा को पिछले साल के मुकाबले सीटों का फायदा होता दिख रहा है.
Zee News और DesignBoxed के इस सर्वे में यूपी के अवध क्षेत्र का (UP’s Awadh Opinion Poll) के 119 सीटों की बात की जाए तो BJP गठबंधन यानी BJP+ को 76-82 सीटें मिल सकती हैं. SP गठबंधन को भी 34-38 सीटें मिलती दिख रही हैं. सर्वे में BSP को कोई भी सीट मिलता नहीं नजर आ रहा. वहीं, कांग्रेस और अन्य के खाते में 1-3 सीटें जाती दिख रही हैं. साल 2017 में अवध में BJP को 93 और समाजवादी पार्टी (SP) को 9 सीटें मिली थीं. कांग्रेस पार्टी को महज 3 सीटें मिली थीं और BSP के खाते में 8 सीटें गई थीं और अन्य के हिस्से में 6 सीटें आई थीं.
ZEE News-DesignBoxed के सर्वे के मुताबिक अवध में BJP+ को 43 फीसदी वोट शेयर मिलता दिख रहा है. वहीं, समाजवादी पार्टी गठबंधन को 32 फीसदी वोट शेयर मिल रहा है. BSP को 8 फीसदी वोट शेयर मिलता नजर आ रहा है. कांग्रेस के खाते में 8 फीसदी वोट शेयर आता दिख रहा और अन्य के हिस्से 9 फीसदी वोट शेयर मिल रहा है. सर्वे के मुताबिक अवध में BJP को 2017 के मुकाबले 5 फीसदी ज्यादा वोट शेयर मिल रहा है. समाजवादी पार्टी (SP) की बात करें तो उसे फायदा होता दिख रहा है और वोट शेयर 10 फीसदी बढ़ रहा है. समाजवादी पार्टी की बात करें तो उसे फायदा हो रहा है और वोट शेयर 10 फीसदी बढ़ रहा है. कांग्रेस की बात करें तो उसे 1 फीसदी वोट शेयर का फायदा हो रहा है. बहुजन समाज पार्टी की बात करें तो उसे तगड़ा नुकसान हो रहा है और उसका वोट शेयर 15 फीसदी घट रहा है. अन्य को 1 फीसदी का नुकसान हो रहा है.
सर्वे के मुताबिक अवध में सीएम के पसंदीदा चेहरा की बात करें तो सीएम योगी आदित्यनाथ को 47 फीसदी लोग सीएम के दौर पर पसंद करते हैं. अखिलेश यादव को 34 फीसदी लोग पसंद करते हैं. मायावती को 10 फीसदी लोग सीएम के तौर पर पसंद करते हैं. प्रियंका गांधी वाड्रा को 5 फीसदी लोग पसंद करते हैं. चार 4 फीसदी लोगों को कोई और चेहरा सीएम के तौर पसंद है.
अवध की 119 सीटों पर जनता का मूड पढ़ने की कोशिश की गई है. अवध में सबसे ज्यादा सीटें हैं और ये रीजन बेहद निर्णायक रहने वाला है. इलाके की 119 सीटें और 19 जिलों का सर्वे आप पढ़ सकते हैं. अवध में लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा जिले शामिल हैं. इलाहाबाद पश्चिम, लखनऊ वेस्ट, कुण्डा, लखनऊ सेंट्रल, लखनऊ कैंट, अमेठी, गौरीगंज, जगदीशपुर, रायबरेली, रानीगंज, प्रयागराज, सिराथू, बाराबंकी, अयोध्या, उन्नाव, गौरीगंज इस इलाके की अहम सीटें हैं.
ओपिनियन पोल के मुताबिक अवध क्षेत्र में बीजेपी को 2017 के मुकाबले 11-17 सीटों का तगड़ा नुकसान हो सकता है. समाजवादी पार्टी की बात करें तो उसे 25-29 सीटों का बड़ा फायदा हो रहा है. कांग्रेस 0-2 सीट का नुकसान हो सकता है. बीएसपी को तगड़ा नुकसान हो रहा है और वो खाता भी नहीं खोल पा रही है, 8 से सीधे शून्य पर आ रही है. अन्य को 3 से 5 सीट का नुकसान हो रहा है.
बड़ी सीटों की बात करें तो पोल के मुताबिक लखनऊ में बीजेपी+ का परचम लहराता दिख रहा है. मलिहाबाद, बख्शी का तालाब, सरोजनी नगर, लखनऊ नॉर्थ, लखनऊ ईस्ट, लखनऊ कैंट, लखनऊ सेंट्रल, में भगवा पार्टी को जीत मिलती दिख रही है. वहीं लखनऊ वेस्ट और मोहनलाल गंज की सीट पर सपा को जीत मिलने का अनुमान है. इसी तरह हाई प्रोफाइल रायबरेली जिले में पोल के मुताबिक बछरावां, हरचन्दपुर, रायबरेली, सलोन, सरैनी, ऊंचाहार सीटों पर बीजेपी प्लस के जीतने का अनुमान है. प्रयागराज की 12 सीटों में से बीजेपी को 10 सीटें मिल सकती हैं, जबकि दो पर सपा जीत सकती है.
अमेठी की तिलोई सीट पर बीजेपी जीत सकती है. वहीं पोल के मुताबिक जगदीशपुर में कांग्रेस जीतती दिख रही है. इसके अलावा गौरीगंज और अमेठी सीट सपा जीत सकती है. इसी तरह अयोध्या की 5 सीटों में से 4 पर बीजेपी की जीत दिख रही है और एक सीट सपा के खाते में जाती दिख रही है. किसानों के आंदोलन को लेकर चर्चा में आए लखीमपुर खीरी की बात करें तो यहां की 8 सीटों में से 6 पर बीजेपी जीतती दिख रही है. वहीं दो सीटों पर सपा की जीत का अनुमान है. अंबेडकर नगर की सभी 5 सीटों पर सपा की जीत का अनुमान है.
सर्वे के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (BJP)+ 245 से 267 , अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की समाजवादी पार्टी (Samajawadi Party) को 125 से 148 , मायावती (Mayawati) की बसपा (BSP) को 5-9 सीटें, कांग्रेस (Congress) को 2-7 और अन्य को 2-6 सीटें मिलती दिख रही हैं. मालूम हो कि 403 सदस्यीय यूपी विभानसभा में बहुमत का आंकड़ा 202 है.
मालूम हो कि यूपी में एक तरफ सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) है जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज होने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है. वहीं, दूसरी तरफ अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी (SP) पांच साल बाद फिर सत्ता हथियाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है. तीसरी तरफ मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी है जो 10 साल से सत्ता से बाहर है और एक बार फिर यूपी की बागडोर अपने हाथ में लेना चाहती है. प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृ्त्व में कांग्रेस भी इस बार उत्तर प्रदेश में जोर (up elections 2022) अजमाइश कर रही है, ताकि सबसे बड़े प्रदेश में उसका सत्ता से अज्ञातवास खत्म हो. इस बार अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM पार्टियां भी यूपी के चुनावों में अपना भाग्य आजमा रही हैं.
नोट: (चुनाव में जनता की राय सर्वोपरि है. ZEE NEWS के लिए DesignBoxed के इस सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 4 % है. ऐसे में इस ओपिनियन पोल को किसी भी प्रकार से चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश ना समझा जाए.)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.