
Farha Fatima
फ़रहा फ़ातिमा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से ग्रेजुएशन के बाद पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2015 में LIVE India में इंटर्नशिप से की. प्रारंभिक दौर में ही उन्होंने जामिया ... और पढ़ें
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के शुरू होने का इंतजार सभी को है, लेकिन इसके शुरू होने से पहले ही उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) जल्द ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रदेश के करीब 50 शहरों के लिए सीधी बस सेवाएं शुरू करने जा रहा है. इससे खासतौर पर गौतम बुद्ध नगर के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी, जिन्हें अभी तक बस पकड़ने के लिए दिल्ली या गाजियाबाद जाना पड़ता है.
गौतम बुद्ध नगर देश की राजधानी दिल्ली से सटा हुआ जिला है, वहां से अभी पड़ोसी राज्यों और कई जिलों के लिए सीधी बस सेवाएं नहीं हैं. रोजाना हजारों लोग नौकरी, पढ़ाई और निजी कामों से यात्रा करते हैं और उन्हें दिल्ली या गाजियाबाद जाकर बस पकड़नी पड़ती है. इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बस सेवाएं शुरू होने के बाद यह परेशानी काफी हद तक खत्म हो जाएगी.
यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा के परिवहन निगमों के साथ समझौता किया है. UPSRTC ने नवंबर महीने में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ MoU साइन किया था. इसका उद्देश्य एयरपोर्ट से आने-जाने वाले यात्रियों को आसान, सस्ती और सुरक्षित बस सुविधा देना है.
UPSRTC की बसें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को उत्तराखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख शहरों से जोड़ेंगी. इनमें हरिद्वार, देहरादून, हल्द्वानी, चंडीगढ़, पानीपत, अंबाला, हिसार, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, कुरुक्षेत्र, नारनौल और दिल्ली शामिल हैं. उत्तर प्रदेश के जिन जिलों को जोड़ा जाएगा उनमें बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, वृंदावन, आगरा, मेरठ, हापुड़, फर्रुखाबाद, शिकोहाबाद, हाथरस जैसे शहर प्रमुख हैं.
इन बस सेवाओं में साधारण के साथ-साथ एसी बसें चलाने की योजना है. बसों का समय एयरपोर्ट की फ्लाइट शेड्यूल के हिसाब से रखा जाएगा, ताकि यात्रियों को ज्यादा इंतजार न करना पड़े. किराया भी रोडवेज के तय रेट के अनुसार किफायती रहेगा.
हालांकि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन में अभी देरी है, लेकिन सभी परिवहन निगम अपनी तैयारियां पूरी कर चुके हैं. जैसे ही एयरपोर्ट चालू होगा, बस सेवाएं भी तुरंत शुरू कर दी जाएंगी. इससे पश्चिमी यूपी के लाखों लोगों को सीधा और बेहतर कनेक्टिविटी का फायदा मिलेगा. यूपी के शहरों के लिए चलने वाली इस बसों की जानकारी अधिकारिक रूप से दी जाएगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.