मेले में महिलाओं का हाई-वोल्टेज ड्रामा, बाल पकड़कर की हाथापाई, फिर जमकर बरसे चप्पल | Video

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल है, जहां बिजौरा गांव में लगे मेले में खरीदारी के दौरान दो महिलाओं के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया..

Published date india.com Published: January 21, 2026 2:40 PM IST
Uttar Pradesh Amroha
अमरोहा के मेले दो महिलाएं आपस में भिड़ गई

महिलाएं आपस में भिड़ गई. महिलाओं के साथ इस लड़ाई में उनके परिजन भी कूदे. लड़ाई खूब जोरदार हुई. दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर विजय पाने के लिए जमकर चप्पलें तक चलाई. आपसी द्वंद से मामला नतीजे तक पहुंचता उससे पहले ही आसपास के लोगों ने मामले को शांत कराया. आइये जानते हैं क्या है ये पूरा मामला…

मेले में भिड़ गई महिलाएं

घटना उत्तर प्रदेश की है. मामला जिला अमरोहा के गजरौला कोतवाली इलाके का है. इस इलाके के बिजौरा गांव में लगे एक मेले में खरीदारी के दौरान दो महिलाओं के बीच मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया. देखते ही देखते मेले का खुशनुमा माहौल अफरा-तफरी और चीख-पुकार में बदल गया. मिली जानकारी के अनुसार, बिजौरा गांव में वार्षिक मेले का आयोजन किया गया था, जहां भारी संख्या में ग्रामीण खरीदारी और मनोरंजन के लिए जुटे थे.

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सामान खरीदने के दौरान दो गुटों की महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई. बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष आपस में हाथापाई करने लगे. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भीड़ के बीच महिलाएं एक-दूसरे के बाल खींच रही हैं और मारपीट कर रही हैं.

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की घटना

वीडियो में एक महिला को कई लोग मिलकर पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस घटना के दौरान मेले में मौजूद अन्य लोगों के बीच भगदड़ मच गई. मारपीट का यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है. लोग कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिलाएं किस कदर एक-दूसरे पर हमलावर हैं. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच करने और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की बात कह रही है. घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है और लोग मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने से आक्रोशित हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Uttar Pradesh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.