उत्तर प्रदेश चुनाव: समाजवादी पार्टी के लिये प्रचार कर सकते हैं जावेद जाफरी

जावेद जाफरी आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर लखनऊ से पिछला लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

Published date india.com Published: February 4, 2017 5:40 PM IST
Uttar Pradesh assembly elections: Javed Jaffrey can campaign for Samajwadi Party | उत्तर प्रदेश चुनाव: समाजवादी पार्टी के लिये प्रचार कर सकते हैं जावेद जाफरी

उत्तर प्रदेश के चुनावी समर में मतदाताओं को आकर्षित करने की होड़ तेज हो चुकी है। पिछले चुनाव बताते हैं कि राजनैतिक दलों ने मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए फिल्म कलाकारों का सहारा लेने से भी गुरेज नहीं किया। इस बार फिल्म अभिनेता जावेद जाफरी समाजवादी पार्टी (सपा) के लिए प्रचार कर सकते हैं।

सूत्र ने बताया, “अभिनेता जावेद जाफरी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काम और नीतियों से खासे प्रभावित हैं। वह मुख्यमंत्री के लिए मैदान में भी उतर सकते हैं। अभी हाल ही में फिल्म विकास परिषद के सदस्य विशाल कपूर से जावेद जाफरी ने मुलाकात की है।” यह भी पढ़ें: बेटे अखिलेश यादव और पिता मुलायम यादव के बीच 3 घंटे चली बैठक का ये रहा नतीजा।

सूत्र के अनुसार, यदि अखिलेश चाहेंगे तो वह उनके लिए जनता के बीच जा सकते हैं। हालांकि, जावेद जाफरी खुद अब चुनाव मैदान में उतरने के कतई इच्छुक नहीं हैं। उन्होंने अभी कुछ समय पूर्व राजभवन में हुए कार्यक्रम में मीडिया के सामने भी मुख्यमंत्री के कामों को सराहा था।

राजभवन में जिस प्रकार से उन्होंने मुख्यमंत्री की तारीफ की थी, उससे राजनैतिक हलकों में यह कयास लगाया जा रहा है कि वह अखिलेश के लिए वोट भी मांग सकते हैं। फिल्म विकास परिषद के सदस्य विशाल कपूर से हुई उनकी मुलाकात को इस दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।

जावेद जाफरी आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर लखनऊ से पिछला लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.