पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इनामी बदमाश

मुठभेड़ में दारोगा अनिल तिवारी भी घायल हो गए, उनका जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है

Written by: Abdulkadir Edited by: Abdulkadir
Published: February 8, 2018, 3:51 PM IST

सीतापुर: सीतापुर जिले में आज पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक कुख्यात इनामी बदमाश मारा गया. पुलिस अधीक्षक आनन्द कुलकर्णी ने यहां बताया कि एक मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर में संदेह होने पर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को रोकने की कोशिश की. इस पर उन लोगों ने पुलिस दल पर गोली चला दी. जवाब में पुलिस ने भी गोली चलायी जो एक बदमाश को लग गयी। वहीं, उसका साथी भाग गया.

उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसकी पहचान मनोज सिंह के रूप में हुई है. उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था. वह एक ग्राम प्रधान की हत्या के मामले में वांछित था। उसके साथी की तलाश की जा रही है.

कुलकर्णी ने बताया कि मुठभेड़ में दारोगा अनिल तिवारी भी घायल हो गया. उसका जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें States की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.