By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Uttar Pradesh
- Uttar Pradesh Elections 2022 Union Home Minister Amit Shah Target Sp Leader Akhilesh Yadav During A Public Rally In Hardoi
UP Elections 2022: हरदोई चुनावी सभा में गृहमंत्री शाह ने ली चुटकी, बोले- सपा की तो A-B-C-D ही अलग है, बताया नया मतलब
Uttar Pradesh Elections 2022: गृहमंत्री शाह ने अपने भाषण में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (SP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) पर जमकर निशाना साधा है.
Uttar Pradesh Elections 2022: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और सभी राजनीतिक पार्टियों जोर शोर राजनीतिक रैलियां, सभाएं कर रही हैं. इसी क्रम में आज मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने प्रदेश के हरदोई में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया है. अपने भाषण के दौरान उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी (Narendra Modi Government) और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Government) की विभिन्न योजनाओं की जमकर तारीफ की. गृहमंत्री शाह ने अपने भाषण में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (SP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) पर भी जमकर निशाना साधा.
गृहमंत्री शाह ने अपने भाषण में कहा कि समाजवादी पार्टी की ए, बी, सी, डी ही उल्टी है. जिसमें ए का मतलब अपराध और आतंक, बी का मतलब भाई-भतीजावाद, सी का मतलब करप्शन और डी का मतलब दंगा है. मगर भाजपा सरकार ने पूरी एबीसीडी पर पानी फेर दिया है. उन्होंने हाल में प्रदेश में आयकर विभाग की कार्रवाई पर सपा नेता अखिलेश यादव (SP Leader Akhilesh Yadav) पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पेट में मचलन होने लगी.
समाजवादी पार्टी की A, B, C, D ही उल्टी है।
इनके A का मतलब है- अपराध और आतंक
B का मतलब है- भाई-भतीजावाद
C का मतलब है- करप्शन
D का मतलब है – दंगा
– श्री @AmitShah #JanVishwasYatra pic.twitter.com/wBOyS6osuu
— BJP (@BJP4India) December 28, 2021
गृहमंत्री ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि वो उन्हें डराने की कोशिश ना करें. क्योंकि नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने से पहले ही कहा था कि पार्टी देश से भ्रष्टाचार को मिटा देगी और काला धन खत्म हो जाएगा.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें