युवाओ के लिए खुशखबरी लेकर आया नया साल, 25 जिलों में एक करोड़ युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के युवाओं को कौशल विकास, उद्यमिता और स्वरोजगार की राह पर ले जाना है, ताकि वे केवल नौकरी की तलाश करने वाले न रहें बल्कि खुद नौकरियां पैदा करने वाले बनें.

Published date india.com Updated: December 20, 2025 11:40 AM IST
युवाओं के लिए तोहफा
युवाओं के लिए तोहफा

उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री युवा उद्यमी यात्रा कार्यक्रम राज्य के विभिन्न हिस्सों में आयोजित कर रही है. इस अभियान का मुख्य फोकस युवाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित करना और उन्हें स्वरोजगार के लिए सशक्त बनाना है, ताकि वे नौकरी मांगने वाले के बजाय नौकरियां देने वाले बन सकें. उत्तर प्रदेश में युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में सरकार एक नई बड़ी मुहिम शुरू करने जा रही है, जिसका नाम है ‘अजेय भारत-5 उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री युवा उद्यमी यात्रा’.

राजधानी लखनऊ से शुरू होगी

यह यात्रा प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू होगी और कुल लगभग 2500 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए चुने गए 25 जिलों में पहुंचेगी. प्रत्येक जिले में दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां कौशल मेले लगेंगे, विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े करियर और स्किल प्रदर्शनी के स्टॉल सजेंगे, युवाओं का मौके पर ही कौशल पंजीकरण होगा, उद्यमिता पर मार्गदर्शन सत्र चलेंगे तथा बैंकिंग सुविधाओं के विशेष काउंटर स्थापित किए जाएंगे ताकि जरूरतमंदों को तत्काल ऋण उपलब्ध हो सके.

अभियान का मुख्य लक्ष्य

एक करोड़ से अधिक युवाओं तक पहुंच बनाना है, जिसमें डिजिटल माध्यम से करोड़ों लोगों को जागरूक करना, एक लाख से ज्यादा युवाओं का कौशल पंजीकरण कराना तथा लगभग पच्चीस हजार युवाओं को उद्यमिता संबंधी गहन मार्गदर्शन प्रदान करना शामिल है.

यात्रा की शुरुआत

इस यात्रा की शुरुआत जनवरी महीने के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना है, जो प्रदेश भर में उद्यमिता की नई लहर पैदा करेगी. इस पहल में सरकारी विभागों के साथ-साथ उद्योग जगत के प्रतिनिधि, बैंकिंग क्षेत्र, कौशल विकास संस्थान तथा स्टार्टअप इकोसिस्टम से जुड़े लोग सक्रिय भागीदारी निभाएंगे. इनके बीच कई महत्वपूर्ण समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जिनसे युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण, आसान फंडिंग और बाजार तक पहुंच की सुविधा मिलेगी.

सरकार का लक्ष्य

सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि युवा नौकरी मांगने वाले न बनें बल्कि नौकरियां देने वाले उद्यमी बनें, और इसके लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं. यह यात्रा युवाओं को कौशल, वित्त और बाजार से जोड़कर जिला स्तर पर उद्यमिता को मजबूत करेगी तथा सरकारी योजनाओं को धरातल पर वास्तविक व्यवसायों में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

आत्मनिर्भर और कुशल युवा

यह कार्यक्रम लखनऊ में एक विशेष आयोजन के दौरान चर्चा में आया, जहां वरिष्ठ अधिकारियों, उद्योग प्रतिनिधियों, बैंकरों, कौशल संस्थानों और स्टार्टअप से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली यह मुहिम उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर और कुशल युवा शक्ति से संपन्न बनाने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Topics

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.