Uttar Pradesh News: यूपी के बांदा में कर्ज से परेशान एक और किसान ने दी जान...

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव के मजरा बगलन पुरवा में कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान एक किसान ने रविवार को ट्रेन से कटकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली.

Published date india.com Published: April 12, 2021 11:09 AM IST
Uttar Pradesh News: यूपी के बांदा में कर्ज से परेशान एक और किसान ने दी जान...
(Representational Image)

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव के मजरा बगलन पुरवा में कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान एक किसान ने रविवार को ट्रेन से कटकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली. बदौसा थाना की पुलिस ने सोमवार को बताया कि तुर्रा गांव के मजरा बगलन पुरवा के रहने वाले किसान पप्पू उर्फ गंगा प्रसाद (48) रविवार को शांतिधाम स्कूल के पास संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

मृत किसान के भाई फूलचंद्र के हवाले से पुलिस ने बताया कि करीब 6 माह पहले उसकी पत्नी सीमा की गुर्दे की बीमारी के चलते मौत हो गई थी. उसके इलाज के लिए उसने अपना ई-रिक्शा भी बेच दिया था, जिससे वह घर खर्च भी नहीं निकाल पा रहा था. फूलचंद्र ने पुलिस को बताया कि पप्पू बटाई पर कृषि भूमि पर खेती कर रहा था लेकिन फसल अच्छी नहीं हुई. चार साल पहले उसने किसान क्रेडिट कार्ड से एक लाख रुपये कर्ज लिया था, जिसे वह वापस नहीं कर पाया था.

पुलिस ने बताया कि मृत किसान की दो बेटियों रचना और सीमा की 29 मई को शादी तय है. घर में आर्थिक तंगी भी थी, संभवतः कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसने आत्महत्या की होगी. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

एक दिन पहले भी बांदा जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र के परसहर गांव में कथित तौर पर आर्थिक तंगी से परेशान एक किसान ने खेत में लगे पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.

(इनपुट: भाषा)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें States की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.