उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र के परसहर गांव में कथित तौर पर आर्थिक तंगी से परेशान एक किसान ने खेत में लगे पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

Published date india.com Published: April 11, 2021 10:00 AM IST
Suicide
प्रतीकात्मक

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र के परसहर गांव में कथित तौर पर आर्थिक तंगी से परेशान एक किसान ने खेत में लगे पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. कालिंजर थाना पुलिस ने रविवार को बताया कि परसहर गांव में दो बीघे कृषि भूमि के किसान चंदा उर्फ चन्द्रभान (52) का शव शनिवार को खेत में लगे एक पेड़ पर फांसी के फंदे में लटकता हुआ बरामद किया. शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.

उन्होंने बताया कि किसान के बेटे शोभित ने पिता का शव फंदे में लटका देख पुलिस को सूचित किया. शोभित के हवाले से पुलिस ने बताया कि चंदा आर्थिक तंगी से परेशान था, घरेलू खर्च को लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था. शनिवार को भी मामूली विवाद होने के बाद वह खेत चला गया था.

इससे पहले बीते साल दिसंबर महीने में भी बांदा में आर्थिक तंगी की वजह से एक किसान ने खुदकुशी की थी. बताया गया था कि उसपर बैंक का करीब ढाई लाख रुपए कर्ज था, जिसकी वसूली के दबाव के चलते उसने आत्‍महत्‍या कर ली थी.

(इनपुट: भाषा)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें States की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.