Uttar Pradesh News: घर में नजरबंद किए गए यूपी कांग्रेस चीफ अजय कुमार लल्लू, बाहर निकलने पर अस्थाई रोक

Uttar Pradesh (UP) News: यूपीसीसी अध्यक्ष के आवास के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है और उन्हें सूचित किया गया है कि उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा.

Published: June 11, 2021, 1:26 PM IST

Uttar Pradesh (UP) News: पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel in UP) की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के खिलाफ सभी पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन करने के कांग्रेस के कार्यक्रम से कुछ घंटे पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (UP Congress President Ajay Kumar Lallu) को शुक्रवार सुबह उनके घर में नजरबंद कर दिया गया. यूपीसीसी अध्यक्ष के आवास के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है और उन्हें सूचित किया गया है कि उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा.

जिले के एक अधिकारी ने कहा कि राज्य की राजधानी में निषेधाज्ञा लागू होने के कारण किसी भी प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा सकती है. किसी व्यक्ति का कोई भी सभा करना इस नियम उल्लंघन होगा. लल्लू ने फोन पर कहा कि उन्होंने याद भी नहीं है कि राज्य सरकार ने उन्हें कितने बार हिरासत में लेने और विरोध प्रदर्शन करने से रोकने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल किया है जो उनका लोकतांत्रिक और राजनीतिक अधिकार है. उन्होंने कहा कि यह सरकार आतंकवादी की तरह काम कर रही है और विपक्षी नेताओं के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है.

घर पर नजरबंद करने के सवाल पर कांग्रेस नेता ने कहा- डीजल और पेट्रोल के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं. आम आदमी के घर से भोजन के निवाले छिनते चले जा रहे हैं. गरीब जनता परेशान है और मिडिल क्लास के लोग आत्महत्या कर रहे हैं. व्यापारी, किसान वर्ग पर परेशान है. खेतों मे डीजल की जरुरत होती है ताकि पंप से पानी निकाला जा सके. उन्होंने कहा कि जिस तरह डीजल का दाम बढ़ रहा है उस तरह फसल के दाम नहीं बढ़ रहे.

इसी बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress Leader Priyanka Gandhi) ने भी ईंधन की बढ़ती कीमतों पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने आज शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि महामारी के दौरान मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 2.74 लाख करोड़ रुपए टैक्स के रूप में वसूले. उन्होंने कहा कि इस पैसे से क्या मिल सकता था- पूरे भारत को वैक्सीन (67000 करोड़), 718 जिलों में ऑक्सीजन प्लांट, 29 राज्यों में एम्स अस्पताल, 25 करोड़ गरीबों को 6000 रूपए की मदद. मगर मिला कुछ भी नहीं.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.