हरिद्वार में सुबह की सैर पर निकले BHEL में कार्यरत व्यक्ति को हाथी ने मार डाला

सुबह की सैर पर निकले भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में कार्यरत व्यक्ति को हाथी ने मार डाला. पिछले साल भी हाथियों के हमले से दो लोगों की मौत हुई थी.

Published date india.com Updated: November 15, 2018 9:12 AM IST
हरिद्वार में सुबह की सैर पर निकले BHEL में कार्यरत व्यक्ति को हाथी ने मार डाला

लखनऊ/देहरादून: उत्‍तराखंड के हरिद्वार जिले में दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां सुबह की सैर पर निकले भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में कार्यरत एक व्यक्ति को हाथी ने पटक-पटककर मार डाला. हरिद्वार पुलिस ने इस बात की जानकारी दी. घटना के बाद से इलाके में दहशत है.

जंगली हाथी ने CRPF के दो जवानों को कुचला, मौत

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाथी ने 54 वर्षीय व्यक्ति का पीछा किया, जिनकी पहचान वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है. हालांकि उन्होंने भागने का प्रयास किया लेकिन वह विफल रहे और हाथी ने उनपर हमला कर दिया. सुबह की सैर पर निकले अन्य व्यक्तियों को शव पड़ा हुआ मिला. वीरेंद्र सिंह भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में कार्यरत थे. पुलिस ने बताया कि भेल कॉलोनी में कभी-कभी हाथियों द्वारा हमले होते हैं. पिछले साल हाथियों के हमले से दो लोगों की मौत हुई थी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

हाथी को पकड़ कर जंगल में छोड़ने को कहा

पुलिस ने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों से हाथी को पकड़ कर जंगल में छोड़ने को कहा गया है, जहां से वह भटककर कॉलोनी में आ गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिवार को सूचित कर दिया गया है. सिंह की पत्नी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में अध्यापक हैं और उनका बेटा देहरादून में पढ़ाई कर रहा है. (इनपुट एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.