Pm Modi Offers Varanasi Women Chandadevi To Contest Election
कौन हैं चंदा देवी? जिन्हें PM मोदी ने दिया चुनाव लड़ने का ऑफर, जानें जवाब में क्या बोली महिला
PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में आज विकास योजना की लाभार्थी बहनों के साथ 'मेरी कहानी मेरी जुबानी' कार्यक्रम में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने एक महिला को चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है.
PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा कर रहे हैं. दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दूसरे दिन उन्होंने उमराहा गांव में नवनिर्मित ‘स्वर्वेद महामंदिर’ का उद्घाटन किया. इसके साथ ही पीएम मोदी ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ (Viksit Bharat Sankalp Yatra) के तहत आयोजित खेल प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया. इस दौरान, प्रधानमंत्री ने गांव की महिलाओं से बातचीत की, और चंदादेवी नाम की एक महिला की सराहना की और उन्हें चुनाव लड़ने का ऑफर दिया.
आप बहुत अच्छा भाषण देती हैं, क्यों न आप…
दरअसल, वाराणसी के ग्रामीण क्षेत्र सेवापुरी में प्रधानमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम में चंदादेवी नाम की महिला भाषण दे रही थी. उनके भाषण से पीएम मोदी इतने प्रभावित हो गए कि उन्होंने चंदा को चुनाव लड़ने का ऑफर दे दिया. प्रधानमंत्री ने कहा कि आप तो बहुत अच्छा भाषण देती हैं, क्या आपने कभी चुनाव लड़ा है? इस पर महिला ने इनकार किया. इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि क्या आप चुनाव लड़ेंगी? इस पर चंदादेवी ने जवाब देते हुए कहा कि हमने कभी चुनाव लड़ने का नहीं सोचा है और हम आपसे ही प्रेरित होते हैं. चंदा ने कहा आपके सामने खड़े होकर भाषण देने में ही हम गर्व महसूस कर रहें हैं.
दो करोड़ माताओं-बहनों को लखपति बनाने का सपना
प्रधानमंत्री मोदी ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि मेरा सपना और संकल्प है कि गांवों की दो करोड़ माताओं और बहनों को लखपति बनाना है. उन्होंने चंदा देवी से कहा कि क्या वह इस काम में मदद करेंगी? इस पर चंदादेवी ने पूरा सहयोग देने का वादा किया. इसके बाद पीएम ने सवाल किया कि आपके बच्चे क्या पढ़ते हैं? चंदा ने जवाब में कहा कि मेरी बेटी सातवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है. बेटा कक्षा तीसरी में पढ़ाई कर रहा है.
सेल्फ हेल्प ग्रुप की बहनों को ट्रेनिंग देंगी चंदा देवी
प्रधानमंत्री ने महिला से आगे पूछा कि आप आगे बच्चों को क्या पढ़ाओगी? इस पर चंदा देवी ने कहा कि अगर हमारी आर्थिक स्थिति ठीक रही तो हम अपने बच्चों को अच्छे से अच्छे कॉलेज में दाखिला कराना चाहेंगे. उन्होंने चंदा से कहा कि आप इस काम में अपने सेल्फ हेल्प ग्रुप की बहनों को ट्रेनिंग दें. शादी-ब्याह में खाना परोसने की ट्रेनिंग से बहुत मदद मिलेगी. एक तरफ जहां इससे खाने की बर्बादी नहीं होगी. वहीं, कमाई का रास्ता भी खुलेगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.