लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में विजयादशमी के उत्सव और मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान हुई हिंसा और सांप्रदायिक झड़पों में दो लोगों की मौत की सूचना है. जबकि दर्जन भर लोग इन झड़पों में घायल हो गए हैं. विजयादशमी के उत्सव के दौरान शुक्रवार को एक बच्ची और एक किशोर की मौत हो गई जबकि एक महिला गोली लगने से घायल हो गई.
कांग्रेस ने किया कन्यापूजन, भाजपा ने बताया राजनीतिक कारणों से किया गया आयोजन
एक सरकारी अधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार की घटनाओं में लगभग दर्जनभर लोग घायल हुए हैं. हिंसा की अधिकतर घटनाएं आगरा, कौशांबी और सुल्तानपुर में हुई हैं. जौनपुर के कुसा गांव में विसर्जन जुलूस के दौरान एक ट्रैक्टर ने सात साल की बच्ची को कुचल दिया, जिसके बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, प्रतापगढ़ में खुलजन देवी धाम नहर में विसर्जन के दौरान 15 साल की किशोर की नहर में डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान कुटिलिया गांव के लोकेश के रूप में हुई है.
विश्व हिन्दू परिषद की योगी से मांग, फैजाबाद का नाम बदल कर ‘श्री अयोध्या’ करें
उत्सव के दौरान चली गोली
वहीं, प्रतापगढ़ जिले के विक्रमपुर गांव में उत्सव के दौरान चली गोली 35 साल की अनीता सिंह को जा लगी. सुल्तानपुर के कुरेबार क्षेत्र में भी झड़प हुई. कौशांबी में स्थिति नियंत्रण से बाहर निकल गई. इस दौरान हिंसक झड़प में चार लोग घायल हो गए. बागपत जिले के बड़ौत में भी तनाव गहराया. दिगंबर जैन कॉलेज की दो छात्राएं रावण दहन देखने आई थी. लड़कियों ने इस दौरान कुछ मनचलों की शिकायत की, जिसके बाद झड़प हो गई. पुलिस अधिकारी ने कहा, “इस दौरान मामूली हाथापई हुई और आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया गया.” आगरा के खांडौली में भी जुलूस के मार्ग को लेकर हुए विवाद में झड़प हुई. (इनपुट एजेंसी)
शिवपाल ने इटावा में जिला कार्यालय का उद्घाटन किया, बोले- सेक्युलर मोर्चा के बिना नहीं बनेगी सरकार
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.