Viral Video: सीएम योगी के लुक में वोटिंग के लिए पहुंचा शख्स, नजर पड़ते ही लोगों के यूं आए रिएक्शन- देखें वीडियो

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है एक शख्स जिसका नाम राजू कोहली है वो बिल्कुल सीएम योगी आदित्यनाथ के लुक में नजर आ रहा है और मतदान के लिए पहुंचा है.

Published date india.com Published: February 10, 2022 3:40 PM IST
Man In CM Yogi look

Viral Video: उत्तर प्रदेश विधानसभा में पहले चरण की 58 सीटों पर मतदान जारी है. शुरुआत में मतदान को लेकर सुस्ती देखने को मिल रही थी, लेकिन समय के साथ-साथ इसमें तेजी आ गई. मतदान के बीच कई ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने का काम कर रहे हैं. अब एक शख्स का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लुक में दिखाई दे रहा है और मतदान केंद्र पर वोटिंग के लिए पहुंचा है. इस दौरान जिसने भी उसे देखा दंग गया. कुछ लोग तो शख्स को सीएम योगी ही समझ बैठे.

सीएम योगी के लुक में मतदान केंद्र पहुंचा शख्स

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है एक शख्स जिसका नाम राजू कोहली है वो बिल्कुल सीएम योगी आदित्यनाथ के लुक में नजर आ रहा है. वो उन्ही की तरह ड्रेस भी पहना हुआ है. शख्स के साथ उसके कई सहयोगी नजर आ रहे हैं जो मतदान केंद्र की तरफ बढ़ रहे हैं. शख्स जैसे ही मतदान केंद्र पहुंचा पहले लाइन में लगा, लेकिन कुछ देर बाद उसे लाइन में लगने से छूट मिल गई और वो आराम से वोट डाल सका. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है.

यहां देखें वीडियो:

शख्स को देख हैरत में पड़े लोग

राजू कोहली नाम का शख्स सीएम योगी के लुक में जैसे ही नोएडा सेक्टर 11 के मतदान केंद्र में पहुंचा लोग दंग रह गए. शख्स को देख सीएम योगी के प्रति उसकी दीवानगी साफ तौर पर समझा जा सकता है. वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई यूपी उत्तराखंड ने टशेयर किया है. कुछ देर पहले भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक दूल्हा शादी से पहले मतदान देने पहुंचा था. उसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Uttar Pradesh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.