UP बीजेपी के नए अध्यक्ष पंकज चौधरी की एंट्री से बदलेगा यूपी का सियासी खेल? जानिए कैसे बीजेपी लगाएगी PDA के फॉर्मूले में सेंध

केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बीजेपी के 18वें प्रदेश अध्यक्ष चुने गए. लखनऊ में केन्द्रीय पर्यवेक्षकों ने उनके नाम की अधिकारिक रूप से घोषणा की. इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे.

Published date india.com Published: December 13, 2025 6:52 PM IST
Pankaj Chaudhary, CM Yogi Adityanath, Piyush Goyal
चित्र में बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, सीएम योगी आदित्यनाथ, और केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल

केन्द्रीय वित्त मंत्री पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं. पंकज चौधरी निर्विरोध रूप से चुने गए हैं. आज राजधानी लखनऊ के राम मनोहर लोहिया विवि परिसर में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन के केंद्रीय प्रभारी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, प्रदेश चुनाव अधिकारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने पंकज चौधरी के नाम की घोषणा की. इस मैके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

पंकज चौधरी बने यूपी BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी है. केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को पार्टी ने अपना अध्यक्ष चुना है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह संगठन की ताकत है कि पार्टी आज इस मुकाम पर है. बता दें कि शनिवार के दिन केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लखनऊ स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यालय में पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था. भले ही इस पद के लिए कई नेताओं के नाम की अटकलें लग रहे हों लेकिन अब तक किसी अन्य नेता ने अपना नामांकन नहीं किया है. और प्रदेश अध्यक्ष के लिए कोई दूसरी दावेदारी पेश नहीं होने की वजह से पंकज चौधरी का इस पद के लिए निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बनाना तय है. बता दें कि बीजेपी यूपी प्रदेश अध्यक्ष के चयन में आगामी 2027 का विधानसभा चुनाव जरूर ध्यान में रख रही है ताकि इस चुनाव में उन्होंने कोई अप्रत्याशित रिजल्ट का सामना ना करना पड़े.

यूपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए एकमात्र नामांकन

पार्टी सूत्रों की मानें तो अब तक पंकज चौधरी ही एकमात्र उम्मीदवार हैं जिन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया था. इससे उनका भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होने का रास्ता साफ हो गया है. पंकज चौधरी ने अपना नामांकन पत्र भाजपा राज्य चुनाव अधिकारी महेंद्र नाथ पांडेय और केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े को सौंपा. नामांकन के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के अलावा उप्र सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे.

घोषणा के दौरान मौजूद रहे ये नेता

लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन के केंद्रीय प्रभारी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, प्रदेश चुनाव अधिकारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने पंकज चौधरी के नाम की घोषणा की. पंकज चौधरी के नाम की घोषणा करते ही पीयूष गोयल के घोषणा करते ही पूरा सभागार तालियों से गूंज गया. भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी का झंडा नवनिर्वाचित अध्यक्ष को सौंपा. इस मौके पर राष्ट्रीय परिषद के 120 नवनिर्वाचित सदस्यों की भी घोषणा की गई. इस मौके पर महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि प्राथमिक सदस्य 2 करोड़ 60 लाख बने, 98 जिला इकाई में निर्वाचन कार्य पूरे हुए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इस दौरान उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय परिषद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर, प्रयागराज से केशव, उन्नाव से बृजेश पाठक, संभल से भूपेंद्र चौधरी, सुलतानपुर से स्मृति ईरानी, स्वतंत्र देव सिंह और सूर्य प्रताप शाही सलेमपुर से कार्य परिषद सदस्य बने हैं.

Pankaj Chaudhary UP BJP President

Pankaj Chaudhary UP BJP President

कौन हैं पंकज चौधरी?

पंकज चौधरी महाराजगंज संसदीय क्षेत्र से सात बार के सांसद हैं. वह कुर्मी जाति (अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की एक जाति) से हैं और उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भरोसेमंद माना जाता है.

PDA के समीकरण में ऐसे लगाएंगे सेंध

PDA के वोटर्स का बड़ा तबका OBC केटेगरी से आता है. लेकिन बीजेपी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष से चुनकर समाज के लोगों सकारात्मक संदेश दिया है.
उत्तर प्रदेश में भाजपा ने कुर्मी समुदाय के नेताओं को तीन बार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है, जिनमें पूर्व सांसद विनय कटियार, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शामिल हैं. कुर्मी समुदाय का पूरे उत्तर प्रदेश में ओबीसी समुदाय में काफी प्रभाव है और 2024 के लोकसभा और 2022 के विधानसभा चुनाव में इस समुदाय ने राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी (समाजवादी पार्टी) की ओर अपना झुकाव दिखाया था.

इनपुट-PTI

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Uttar Pradesh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.