UP में लोकसभा चुनाव में खराब प्रर्दशन को लेकर BJP की स्पेशल टीम की रिपोर्ट आई सामने, हार के कई कारण

Written By: Shivani sharma Updated by: Shivani Sharma
Updated Date:June 17, 2024 9:24 AM IST

लोकसभा चुनाव 2024 के चुनावी नतीजों ने बीजेपी को निराश कर दिया है. सबसे बड़ा झटका बीजेपी को उत्तर प्रदेश के परिणामों को देखकर लगा है. यहां पर बीजेपी को 80 में से 80 सीटें जीतने की उम्मीद थी. लेकिन चुनाव परिणाम में बीजेपी को करीब आधी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है.

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में बीजेपी इस बार 400 सीटों पर जीत का दावा कर रही थी लेकिन चुनाव परिणामों ने सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. सबसे तगड़ा झटका बीजेपी को उत्तर प्रदेश के नतीजों को देखकर लगा है. उत्तर प्रदेश के नतीजों ने बीजेपी हैरानी में डाल दिया है.  जहां बीजेपी 80 में से 80 सीटों पर अपनी जीत का दावा ठोक रही थी. उत्तर प्रदेश में बीजेपी को करीब आधी सीटों का पर हार का मुंह देखना पड़ा है.

Advertising
Advertising

चुनाव परिणाम में खराब प्रदर्शन का पता लगाने के लिए बीजेपी ने एक स्पेशल टीम का गठन किया गया था. जिसकी पहली रिपोर्ट सामने आ गई है . जिसमें उत्तर प्रदेश में बीजेपी की हार के पीछे कई वजह सामने आई हैं. बीजेपी ने पहली रिपोर्ट में हार के कारणों का विश्लेषण किया.

यूपी में बीजेपी की हार के क्या कारण रहे?

पहली रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि चुनावी मैदान में प्रत्याशियों के अत्याधिक उत्साह ने उन्हें लापरवाह बना दिया. जिसकी वजह से उन्होंने खुद को हार की तरफ धकेल दिया. विपक्ष की आरक्षण समाप्ति और संविधान संशोधन के मुद्दों पर बीजेपी की जवाबदेही में कमी रही, जिससे उसे वोटर्स के बीच पसंद नहीं आई.

इसके साथ ही पार्टी के सांसदों और पदाधिकारियों के बीच तालमेल भी अच्छा नहीं रहा, जिसका असर वोट बैंक तक पहुंचने में दिखा. विशेष रूप से दलित वर्ग के वोटर्स के प्रति बीजेपी की कमजोरी साफ दिखी.

कांग्रेस की गारंटी ने खींचा वोटर्स को अपनी तरफ

कुछ जिलों में विधायकों की अपने ही सांसद प्रत्याशियों से असंतोष था, जिससे उनका सही तरीके से समर्थन नहीं हुआ. बीजेपी के लाभार्थी वर्ग को कांग्रेस की तरफ से 8500 रुपए महीने की गारंटी का आकर्षण भी उनके वोट बैंक को इस बार पकड़ने में मददगार साबित हुआ.

इस चुनाव में बीजेपी ने पेपर लीक और अग्निवीर जैसी योजनाओं पर विपक्ष को भ्रमित करने में नाकामी का सामना किया, जिससे उसके समर्थकों में निराशा फैली. इस सब कारणों के सामने आने के बाद बीजेपी ने अपनी स्थिति को समझने और सुधारने की दिशा में कदम उठाने की योजना बनाई है.अब इसके बाद दूसरी और तीसरी रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है, जिन्हें मिलाकर केंद्रीय आलाकमान को भेजा जाएगा.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें