पत्नी का आरोप-दिल्ली ले जाकर वाइफ स्वैपिंग करता है पति, जबर्दस्ती भाई के पास सोने भेजता था

यूपी के मुजफ्फरनगर में एक महिला ने अपने पति पर बड़ा आरोप लगाया है, महिला का कहना है कि उसका पति जबरन उसे वाइफ स्वैपिंग पार्टियों में ले जाता था और जबर्दस्ती अपने भाई से संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था.

Published date india.com Updated: July 6, 2022 10:46 AM IST
marriage astrology we should not gifts lord ganesha idol to your daughter on her wedding
What should we not do in Ganesh

UP Crime News: मुजफ्फरनगर की एक महिला ने अपने पति पर वाइफ स्वैपिंग (पत्नी की अदला-बदली) का आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि पति उसे दिल्ली ले जाकर वाइफ स्वैपिंग पार्टी में जाने को मजबूर करता था. इसके साथ ही वह अपने भाई के साथ भी जबरन संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था.  कोर्ट के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसके पति और देवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

महिला ने लगाया पति पर बड़ा आरोप

महिला ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में उसका पति उसे जबरन वाइफ-स्वैपिंग पार्टियों में ले जाता था और अपने ही भाई के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था. पीड़िता ने मुजफ्फरनगर में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-प्रथम (एसीजेएम 1) अदालत में अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति एक कारोबारी के साथ मिलकर उसे धमकाता था और जबरन ऐसी पार्टियों में ले जाता था.

महिला ने कहा-विरोध करने पर पीटता था पति

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, महिला की शादी जून 2021 में हुई थी, जिसके बाद वह गुरुग्राम चली गई. यह महिला की दूसरी शादी थी. पीड़िता ने बताया, “अगर मैं वाइफ-स्वैपिंग पार्टियों में जाने से इनकार करती, तो मेरे पति मुझे पीटते थे और मेरा यौन शोषण करते थे. 24 अप्रैल को मैंने गुरुग्राम के एक पुलिस स्टेशन में पहुंचने की कोशिश की, लेकिन मुझे रास्ते में मेरे पति के गुंडों ने रोक लिया. उन्होंने मुझे धमकी दी कि अगर मैंने इस बारे में किसी को बताया तो वे मुझे जान से मार देंगे.”

पति के खिलाफ मामला दर्ज

न्यू-मंडी थाने के थाना प्रभारी सुशील कुमार सैनी ने कहा, “हमने महिला के पति और देवर के खिलाफ धारा 376 (दुष्कर्म), 307 (हत्या का प्रयास), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने की सजा), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया है. यह घटना गुरुग्राम में हुई है, मामले को संबंधित पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया जाएगा.”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.