चंदौली में बदमाशों ने लूटपाट कर मां-बेटे को चलती ट्रेन से नीचे फेंका

पीड़ित महिला आसनसोल से कुंभ एक्‍सप्रेस से बरेली जा रही थी. स्‍थानीय ग्रामीण ने दोनों मां-बेटे को अस्‍पताल पहुंचाया.

Updated: May 3, 2018, 11:50 AM IST

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के चंदौली जिले में खौफनाक घटना सामने आई है. यहां बदमाशों ने मां-बेटे से लूटपाट करने के बाद उन्‍हें चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया. घटना बुधवार रात की बताई जा रही है. पीड़ित महिला आसनसोल से कुंभ एक्‍सप्रेस से बरेली जा रही थी. घटना के बाद एक स्‍थानीय ग्रामीण ने दोनों मां-बेटे को अस्‍पताल पहुंचाया.

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला ममता अपने तीन साल के बेटे के साथ मायके आसनसोल से कुंभ एक्‍सप्रेस से बरेली जा रही थी. ट्रेन में सफर के दौरान घुसे बदमाशों ने महिला से लूटपाट शुरू कर दी. इस दौरान जब बदमाश महिला के पास लूटपाट करने आए तो उसने विरोध किया. इस पर बदमाशों ने उससे पैसे छीन लिये. महिला बदमाशों का विरोध करती रही तो उन्‍होंने महिला को बेटे समेत ट्रेन से नीचे फेंक दिया.

आसनसोल से बरेली जा रही थी महिला

अस्पताल में होश आने के बाद महिला ने बताया कि वह अपने मायके आसनसोल से ससुराल नवादा बरेली लौट रही थी. ट्रेन में कुछ बदमाश ने उसके साथ छीना झपटी की और उसके पैसे भी छीन लिए. उसके पास कुल 1200 रुपए थे. बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है, वह बरेली में रहकर मजदूरी करती है. उसके बेटे के सिर में गंभीर चोट आई है महिला के हाथ-पैर में भी चोट लगी है.

यूपी पुलिस का बदमाशों पर अटैक, संभल व आजमगढ़ में एक-एक बदमाश दबोचे

ग्रामीण ने की मदद

बदमाशों के ट्रेन से धक्का दिए जाने के बाद महिला और उसका बेटा रेलवे ट्रैक किनारे बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे. इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रहे जनार्दन प्रसाद ने दोनों को जख्‍मी देखा. इस पर उन्‍होंने दोनों को दुलहीपुर स्थित आरसी अस्पताल पहुंचाया. इसके साथ ही पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी. डाक्‍टरों के मुताबिक, मां और बेटे दोनों की हालत खतरे के बाहर है. हालांकि बेटे को अधिक चोट आई है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.