कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! यूपी सरकार इन 8 शहरों में खोलने जा रही वर्किंग वुमन हॉस्टल- साथ में देगी ये सुविधाएं

वर्किंग क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने वर्किंग वुमन हॉस्टल खोलने की तैयारी में है. यूपी सरकार ये हॉस्टल मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना के तहत बन रही है.

Published date india.com Published: December 13, 2025 6:31 PM IST
Yogi Adityanath Working woman hostel
सांकेतिक चित्र

उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) ने प्रदेश की कामकाजी महिलाओं (Working Women) की सुरक्षा, सुविधा और किफायती आवास की बढ़ती जरूरत को देखते हुए एक महत्वपूर्ण पहल की है. यूपी सरकार कामकाजी महिलाओं के लिए राज्य के आठ शहरों में वर्किंग वुमन हॉस्टल (Working Woman Hostel) की शुरूआत करने जा रही है.

इस योजना के तहत बन रहे वर्किंग वुमन हॉस्टल

कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार लगातार तत्पर है. यूपी सरकार यह पहल ‘मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना’ के तहत कर रही है. वहीं, पहले चरण में लखनऊ, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में कुल आठ हॉस्टलों को मंजूरी दी गई है. इनमें से छह हॉस्टलों पर निर्माण कार्य तेजी से जारी है. केंद्र सरकार की सहायता से बनाए जा रहे इन हॉस्टलों में 500 कामकाजी महिलाओं के ठहरने की क्षमता होगी.

किन आठ शहरों में बनेंगे ये हॉस्टल?

वर्किंग क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने महिलाओं के लिए हॉस्टल खोलने का निर्णय लिया है. वर्किंग वुमन के लिए राज्य के 8 शहरों में, पब्लिक-प्राइवेट (PPP) मॉडल के आधार पर हॉस्टल खोलने की योजना है. योजना को पहले चरण में तीन बड़े शहरों (लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा) में लागू करने के बाद, सात और हॉस्टल बनाने की तैयारी है. जिन शहरों में हॉस्टल बनाने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है या जल्द शुरू होगी. यूपी सरकार इन आठ शहरों, लखनऊ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर (नोएडा), आगरा, कानपुर नगर, झांसी, मेरठ और गोरखपुर में वर्किंग वुमन हॉस्टल सुविधा की शुरूआत करेगी.

हॉस्टल में कामकाजी महिलाओं को मिलेंगी ये सुविधाएं

वर्किंग वुमन हॉस्टल में सरकार कामकाजी महिलाओं को रहने-सहने की उत्तम व्यवस्थाओं के साथ बेहतर सिक्योरिटी भी मुहैया कराएगी. इन आधुनिक हॉस्टलों का उद्देश्य महिलाओं के जीवन को आसान और सरल बनाना है. एडवांस्ड फीचर से लैस इन कमरों में रहने और खाने की व्यवस्था भी होगी.

हॉस्टलों की देखरेख कैसे होगी?

वर्किंग वुमन हॉस्टलों के संचालन और देखरेख के लिए पब्लिक और प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल का सहारा लिया जाएगा. सरकार जल्द ही महिलाओं के लिए पात्रता और अर्हता संबंधी नियम भी जारी करेगी. इससे हॉस्टलों के संचालन में पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी.

महिला आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ते महिला वर्कफोर्स को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की यह योजना बेहद खास होने वाली है. सुरक्षित और किफायती आवास मिलने से महिलाओं के रोजगार अवसर बढ़ेंगे, सामाजिक सुरक्षा मजबूत होगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बड़ा योगदान मिलेगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Uttar Pradesh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.