Yogi 2.0 First Cabinet Meet: पहली कैबिनेट बैठक में CM योगी ने जनता को दिया रिटर्न गिफ्ट, फ्री राशन योजना को 3 महीनों के लिए बढ़ाया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में प्रचंड जीत का रिटर्न गिफ्ट देते हुए फ्री राशन योजना को अगले तीन महीनों के लिए बढ़ा दिया है.
Yogi Cabinet First Cabinet Meet: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में प्रचंड जीत का रिटर्न गिफ्ट देते हुए फ्री राशन योजना को अगले तीन महीनों के लिए बढ़ा दिया है. लखनऊ के लोक भवन में पहली कैबिनेट बैठक के दौरान योगी आदित्यनाथ के UP के CM ने कहा कि आज मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया है कि अगले 3 महीने के लिए मुफ्त राशन योजना को फिर से हम लागू करेंगे. इससे राज्य के 15 करोड़ लोगों को फायदा होगा. इस योजना पर 3270 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस योजना के तहत गरीबों को दाल, तेल, नमक और चीनी भी दी जाएगी.
यह कार्यक्रम इस साल मार्च में खत्म हो रहा था. राज्य में कुल 15 करोड़ आबादी इस कार्यक्रम से लाभान्वित हो रही है. राज्य में हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों के दौरान इस योजना ने एक निर्णायक भूमिका निभायी थी. योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया, जिसके बाद उनके नेतृत्व वाली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक शनिवार सुबह यहां हुई.
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में यह योजना शुरू की गई थी. इस योजना का उद्देश्य गरीबों की मदद करना है। फ्री राशन योजना पर करीब 3270 करोड़ का खर्च आता है. उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने फैसला लिया है कि योजना आगे भी हम जारी रखेंगे. प्रेस कान्फ्रेंस में उनके साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, और बृजेश पाठक तथा कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना व स्वतंत्र देव सिंह मौजूद थे.
राज्यपाल ने बीजेपी विधायक रमापति शास्त्री को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रमापति शास्त्री को राज्य विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई. इससे पहले चार सदस्यीय पैनल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व मंत्री और विधायक शास्त्री को प्रोटेम स्पीकर के रूप में चुना था. प्रोटेम स्पीकर शास्त्री नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे.
शुक्रवार को हुआ था शपथ ग्रहण समारोह का भव्य कार्यक्रम
आपको बता दें कि, लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में एक भव्य और मेगा कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी में शुक्रवार को 2 उपमुख्यमंत्रियों, 16 कैबिनेट मंत्रियों, 14 राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) और 20 राज्य मंत्रियों सहित कुल 52 नेताओं ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें