Rupees 2000 Notes Exchange: 2000 रुपये का नोट जमा कराने की Deadline 30 सितंबर, 2023 को खत्म हो रही है. Reseve Bank Of India ने 19 मई 2023 को 2 हजार के नोट वापस लेने का एलान किया था. लोगों को इन्हें बदलने या बैंकों में जमा करने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया था. अब ये समय सीमा 4 दिनों में खत्म होने वाली है. इन नोटों को बैंक में जमा करने की तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी, इसलिए अगर आपके पास भी 2 हजार के नोट हैं तो इन 4 दिनों के अंदर बैंक जाकर बदलवा लेना बेहतर होगा.