Viral Video: सोने की तस्करी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से हो रहा है वायरल. दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर कस्टम ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है. इस वीडियो में दिख रहा यह शख्स अपने सिर के बालों में 600 ग्राम से ज़्यादा गोल्ड छिपाकर ला रहा था. सोने की कुल कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है. दरअसल यह शख्स अबू धाबी से भारत आ रहा था. कस्टम ने सामान्य चेकिंग के वक़्त तस्करी का किया भंडाफोड़. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कस्टम अफसर इस शख्स के बालों के नीचे से पाउच निकाल रहा है. इस पाउच में दो फोल्डकैप्सूल भी निकले. यह वीडियो दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 का है. सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं.