Top 10 Viral Video: बिहार के नालंदा में एक शादी समारोह में ‘सीधे राइफल पर टंगा जइब, बंदूक के नोंक पर कटा जइब’ भोजपुरी गाने पर हाथ में बंदूक लिए नाचते दिखें युवा. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. चंडीगढ़ में तेज रफ्तार का कहर दिखा. तेज रफ्तार कार ने लाल बत्ती में रुके ऑटो रिक्शा, बाइक समेत कई गाड़ियों को टक्कर मार दी. बिहार के रोहतास से एटीएम से चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. चोरों ने गैस कटर की मदद से एटीएम मशीन काटकर 24 लाख 59 हजार रुपए निकालें और मौके से फरार हो गए. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है. वीडियो में सभी वायरल वीडियो देखें.