बीजेपी कार्यालय के बाहर जारी है AAP का प्रदर्शन, BJP पर लगा रिश्वतखोरी का आरोप

बीजेपी कार्यालय के बाहर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन चल रहा है. आप के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाया है. आप का कहना है कि बीजेपी गुंडागर्डी करती है.

Published date india.com Published: April 27, 2022 4:12 PM IST
email india.com By Ruby Dwivedi email india.com | Edited by Video Desk email india.com


दिल्ली: आम आदमी पार्टी को लेकर पहले बीजेपी के लोग प्रदर्शन कर रहे थे. अब बीजेपी ऑफिस के बाहर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन चल रहा है. आप के कार्यकर्ता हाथों में बैनर लेकर प्रदर्शन कर रहें हैँ. इनके बैनर पर लिखा है सुनो बीजेपी वालों आम आदमी से उगाही लेना बंद करो. वहीं आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता का कहना है कि बीजेपी गुंडागर्डी करती है. बुलडोज़र के बहाने बीजेपी रिश्वतखोरी का काम करती है. फिलहाल पुलिस द्वारा प्रदर्शन को आगे बढ़ने से रोका जा रहा है. वीडियो में जानें पूरा मामला.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.