मेरठ के बाद संभल में ‘कावड़ की पवित्रता’ को नापाक करने की करतूत, योगी की पुलिस करेगी माकूल इलाज | Watch Video

उत्तर प्रदेश से होते हुए करोड़ों की संख्या में कांवड़िये पैदल चलकर दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान जाते है. लेकिन यूपी में मेरठ के बाद संभल में भी कवाड़ियों को उकसाने का काम कुछ स्थानीय लोगों ने किया है. खग्गूसराय से गुजरते वक्त कावड़ के ऊपर थूकने और फिर पथर मारने जैसा आरोप लगा है.

Published date india.com Published: July 26, 2022 4:53 PM IST
email india.com By Deepak Kumar email india.com | Edited by Video Desk email india.com

सावन माह में करोड़ों की संख्या में ‘शिवभक्त’ गंगा जल को उठाकर पैदल अपने गाँव जाते है और शिवलिंग पर पवित्र गंगा जल को चढ़ाते है. लेकिन उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पैदल आ रहे, कुछ कांवड़िये अचानक से क्रोधित हो गए. महादेव के भक्तों का आरोप है कि ‘संभल के खग्गूसराय’ से गुजरते वक्त कुछ लोगों ने उनकी कावड़ के ऊपर पहले थूका और फिर पथर मारा. इसके बाद भारी तादाद में कांवड़िये वहा आ गए और जत्थे में शामिल सभी कांवड़िये आक्रोश में आ गए. संभल के आर्य समाज रोड पर कावड़ियों ने सड़क को जाम कर दिया और पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी. पुलिस ने कई धाराओं में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.