UP Vidhan Sabha Monsoon Session : यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव और दूसरे विपक्षी दल के नेताओं ने जमकर हंगामा किया और अपनी सीट से उठ कर सदन के कॉरिडोर तक आ गए. विधानसभा में ये हंगामा मणिपुर के मुद्दे को लेकर किया गया. अखिलेश यादव अपने भाषण के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ से मणिपुर के मुद्दे पर बयान चाह रहे थे, लेकिन सदन अध्यक्ष ने इसे गैर जरूरी मानते हुए इनकार किया.